×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बड़ी डील की नई तारीख! भारत और अमेरिका के बीच ‘अंतरिम व्यापार समझौते’ का काउंटडाउन शुरु, रिशेड्यूल हुई बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत का समय दोबारा तय किया गया है, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने की एक नई पहल है.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
07:38 AM )
बड़ी डील की नई तारीख! भारत और अमेरिका के बीच ‘अंतरिम व्यापार समझौते’ का काउंटडाउन शुरु, रिशेड्यूल हुई बातचीत
Advertisement

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौते को लेकर एक मीटिंग होने वाली थी, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर ऑफिशियल मीटिंग को रीशेड्यूल करने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार दिया. इसके बाद ट्रंप ने पहले 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ लगाया, जिसे बाद में 15 फीसदी कर दिया. इन हालातों को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों ने मीटिंग रीशेड्यूल की है.

मीटिंग की अब नई तारीख होगी तय 

दोनों पक्ष अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के असर पर विचार करने के लिए मीटिंग रिशेड्यूल की है. बता दें कि दोनों देशों के मुख्य ट्रेड नेगोशिएटर्स की अगुवाई वाली टीमों के बीच तीन दिन की मीटिंग पहले 23 फरवरी को अमेरिका में होनी थी. एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीम का वॉशिंगटन का प्रस्तावित दौरा बाद में होगा. पहले दोनों पक्ष अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निकले हालिया अपडेट का दोनों देश अध्ययन करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मीटिंग के लिए एक नई तारीख तय करने का फैसला किया जाएगा जो दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक हो.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

आपको बता दें, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े झटके के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ग्लोबल टैरिफ 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. ट्रूथ सोशल पर बात करते हुए ट्रंप ने लिखा, "अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के कई महीनों के सोच-विचार के बाद, कल जारी किए गए टैरिफ पर बेतुके, खराब तरीके से लिखे गए और बहुत ज्यादा अमेरिका विरोधी फैसले की पूरी और विस्तार से की गई समीक्षा के आधार पर मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर देशों पर तुरंत लागू होने वाले 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ बढ़ाऊंगा, जिनमें से कई देश दशकों से बिना किसी बदले के (जब तक मैं नहीं आया!) अमेरिका को लूट रहे हैं, इसे पूरी तरह से मंजूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15 फीसदी लेवल तक बढ़ा दूंगा”.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के बड़े टैरिफ उपायों को रद्द कर दिया

बता चले कि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप के बड़े टैरिफ उपायों को रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि एग्जीक्यूटिव ब्रांच ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाकर अपने संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया है. जजों ने 6-3 के फैसले में कहा कि दुनिया भर से अमेरिका में आने वाले प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के आक्रामक तरीके की 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (आईईईपीए) नाम के कानून के तहत इजाजत नहीं थी. 

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कई टैरिफ अमान्य हो गए

यह भी पढ़ें

इस फैसले से ट्रंप के कई, लेकिन सभी नहीं, टैरिफ अमान्य हो गए. गवर्नरों के साथ मीटिंग के दौरान इस बारे में बताए जाने के बाद गुस्साए ट्रंप ने फैसले को शर्मनाक बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास एक बैकअप प्लान है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें