×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL देखने के लिए सस्ते और दमदार प्लान्स, Jio, Airtel और Vi दे रहे खास ऑफर

IPL: अगर आपका बजट थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी IPL का मजा लेना चाहते हैं, तो Vi ने आपके लिए भी विकल्प छोड़े हैं. कंपनी ने कई छोटे और किफायती डेटा पैक्स लॉन्च किए हैं.

IPL देखने के लिए सस्ते और दमदार प्लान्स, Jio, Airtel और Vi दे रहे खास ऑफर
Image Source: Social Media
Advertisement

IPL Matches: क्रिकेट का सीजन आते ही हर किसी की यही कोशिश होती हैं कि कोई भी मैच मिस न हो. खासकर IPL के दौरान तो लोग हर चौका - छक्का लाइव देखना चाहते हैं. लेकिन कई बार डाटा खत्म हो जाने या सही प्लान न होने की वजह से मजा अधूरा रह जाता हैं. अच्छी बात ये हैं कि अब बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे प्लान्स पेश किए हैं ,जिनसे आप बिना टेंशन के पूरे IPL सीजन का आंनद ले सकते हैं.

Reliance Jio का 949 रुपये वाला प्लान

अगर आप लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज किए आराम से मैच देखना चाहते हैं, तो जियो का 949 रुपये वाला प्लान काफी काम का है. इसमें आपको पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी लगभग तीन महीने तक चैन से इस्तेमाल कर सकते हैं. हर दिन 2GB डेटा मिलता है, जो आम यूजर्स के लिए काफी होता है. लेकिन अगर आपके पास 5G फोन है और आप 5G नेटवर्क में हैं, तो सबसे बड़ी बात ये है कि आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिल सकता है. यानी बिना डेटा खत्म होने की चिंता के आप पूरे मैच आराम से देख सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान के साथ करीब 3 महीने तक फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे IPL देखना और आसान हो जाता है. अगर किसी के पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है, तो वो अलग से डेटा वाउचर लेकर भी लाइव मैच का मजा ले सकता है.

Bharti Airtel के हाई-डेटा प्लान्स

Advertisement

अब बात करते हैं उन लोगों की जो दिनभर इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं, वीडियो, गेमिंग, और खासकर लाइव मैच. एयरटेल ने ऐसे यूजर्स के लिए कुछ दमदार प्लान्स पेश किए हैं.449 रुपये वाला प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए. इसमें रोजाना 4GB डेटा मिलता है, जो काफी ज्यादा है और आराम से पूरे दिन का इस्तेमाल कवर कर लेता है. इसके अलावा 398 रुपये और 1029 रुपये जैसे प्लान्स में भी अच्छा डेटा और स्ट्रीमिंग का एक्सेस मिलता है. अगर आप पूरे साल बिना रुकावट IPL और बाकी मैच देखना चाहते हैं, तो 3999 रुपये का सालाना प्लान भी एक बढ़िया विकल्प बन सकता है, बार-बार रिचार्ज करने की झंझट ही खत्म.

Vodafone Idea (Vi) के बजट प्लान्स

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी IPL का मजा लेना चाहते हैं, तो Vi ने आपके लिए भी विकल्प छोड़े हैं. कंपनी ने कई छोटे और किफायती डेटा पैक्स लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में भले ही डेटा थोड़ा सीमित होता है, लेकिन फिर भी आप लाइव मैच आसानी से देख सकते हैं. कुछ प्लान्स एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिससे आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना रुकावट मैच का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

अब IPL देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सस्ता हो गया है. फर्क सिर्फ इतना है कि आपको अपनी जरूरत समझनी होगी अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो हाई-डेटा प्लान लें, अगर कम बजट है तो छोटे पैक्स भी काम के हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें