×
जिस पर देशकरता है भरोसा

यूपी ATS ने दिल्ली से गिरफ्तार किया एक और पाकिस्तानी जासूस, बेहद खतरनाक थे मंसूबे

अभियुक्त मोहम्मद हारुन दिल्ली के सीलमपुर इलाके का निवासी है और स्क्रैप का काम करता है. आरोपी पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूल रहा था.

Author
23 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
08:15 PM )
यूपी ATS ने दिल्ली से गिरफ्तार किया एक और पाकिस्तानी जासूस, बेहद खतरनाक थे मंसूबे
Advertisement

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के खिलाफ कार्य करने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार किया है.


यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी 


Advertisement

अभियुक्त मोहम्मद हारुन दिल्ली के सीलमपुर इलाके का निवासी है और स्क्रैप का काम करता है. आरोपी पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूल रहा था.


मोहम्मद हारुन दिल्ली में करता है स्क्रैप का काम


Advertisement

एटीएस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, हारुन और हुसैन ने पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी साझा की और भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया.


हारुन ने मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए वीजा प्राप्त करने वाले लोगों से पैसे जमा करवाए और इस धन को देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया.


Advertisement

हारुन ने मुजम्मल हुसैन को दीं महत्वपूर्ण जानकारियां


पूछताछ में यह सामने आया कि हारुन की पाकिस्तान में रिश्तेदारी थी, जिसके चलते वह पाकिस्तान जाने के दौरान मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया. इसके बाद, हुसैन ने हारुन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए उपयोग करने के लिए भेजा.


पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन को भारत सरकार ने "पर्सन नॉन ग्राटा" घोषित कर दिया है और उसे देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.

Advertisement


गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद हारुन के पास से 2 मोबाइल फोन और 16,900 रुपए नकद बरामद हुए हैं. एटीएस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.


यूपी एटीएस ने वाराणसी से मोहम्मद तुफैल को भी किया गिरफ्तार 

Advertisement


इससे पहले यूपी एटीएस ने वाराणसी से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा स्थित हनुमान फाटक इलाके में की गई.


यह भी पढ़ें

गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद तुफैल है, जो स्थानीय निवासी है. एटीएस की जांच में सामने आया है कि तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के लिए काम करता था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें