×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त: UP में सबसे ज्यादा किसान हुए लाभान्वित, 4335.11 करोड़ रुपये ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि से 4335 करोड़ से ज्यादा रुपए ट्रांसफर किए गए हैं. PM मोदी ने असम से 22वीं किस्त जारी की.

Author
14 Mar 2026
( Updated: 14 Mar 2026
12:24 PM )
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त: UP में सबसे ज्यादा किसान हुए लाभान्वित, 4335.11 करोड़ रुपये ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दो दिवसीय दौरे में 13 मार्च को किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए धनराशि ट्रांसफर की गई. इनमें से अकेले UP के 2.15 करोड़ किसान हैं जो लाभान्वित हुए हैं. 

UP के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के तहत सीधे 4335.11 करोड़ रुपये आए हैं. उल्लेखनीय है कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार किसानों की आय और सम्मान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक 99 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिल चुकी है. 

UP के सबसे ज्यादा 23% किसान लाभार्थी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा लाभ पाने वाला राज्य बना हुआ है. 22वीं किस्त जारी होने से पहले तक प्रदेश के किसानों को 21 किस्तों में कुल 94,668.58 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी थी. अब नई किस्त के 4335.11 करोड़ रुपये जुड़ने के बाद यह राशि बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो गई है. देश के कुल लाभार्थियों में लगभग 23 प्रतिशत किसान उत्तर प्रदेश से हैं, जो इस योजना में प्रदेश की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है. 

तीन किस्तों में मिलती है 6 हजार रुपये की मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दो-दो हजार रुपये के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है. 

2019 में गोरखपुर से हुई थी योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. तब से यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है. मोदी-योगी सरकार के प्रयासों से योजना का लाभ लगातार अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच रहा है और इससे किसानों की आय और सम्मान दोनों को मजबूती मिल रही है. 

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें

PM की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि कृषक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता एक बार फिर करोड़ों अन्नदाताओं के जीवन में विश्वास और संबल लेकर आई है. इस किस्त के तहत 18,640 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहुंची है जिसमें उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान भी लाभान्वित हुए हैं. CM योगी ने कहा कि यह पहल किसानों के जीवन को सुगम बनाने और खेती को नई शक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें