×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लातेहार पुलिस ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मनीष यादव को किया ढेर, 10 लाख का इनामी कुंदन गिरफ्तार

इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया. यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई थी, जो सोमवार सुबह तक जारी रही. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार कर लिया. पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है.

Author
26 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
02:27 AM )
लातेहार पुलिस ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मनीष यादव को किया ढेर, 10 लाख का इनामी कुंदन गिरफ्तार
Advertisement

झारखंड के लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लातेहार पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया है. इसके अलावा, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार किया है.


पुलिस मुठभेड़ मे 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Advertisement


यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच हुई. जानकारी के अनुसार, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में मौजूद है. इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टीम गठित की गई और पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की.


5 लाख का इनामी ढेर; 10 लाख का इनामी गिरफ्तार


Advertisement

इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया. यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई थी, जो सोमवार सुबह तक जारी रही. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार कर लिया. पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है.


पुलिस ने घटनास्थल से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की हैं. इसके अलावा, पुलिस द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

झारखण्ड पुलिस को मिली बड़ी सफलता 


इससे पहले, 23 मई को लातेहार में एक मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए थे. इनमें से एक पर 10 लाख रुपए का और दूसरे पर पांच लाख रुपए का इनाम था. पुलिस को मिली इस कामयाबी को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने "बहुत बड़ी सफलता" करार दिया था.

Advertisement


डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया को दी जानकारी 


अनुराग गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पप्पू लोहरा राज्य का टॉप वांटेड अपराधी था. उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज थे. यह सिर्फ "सफलता नहीं, बहुत बड़ी सफलता" है. पप्पू लोहरा के खिलाफ हत्या, जमीन लूट और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले थे. वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डिप्टी कमांडेंट की हत्या में भी वांटेड था. लातेहार में उसने कई लोगों की हत्याएं की थीं और जमीन हथियाई थी. एक तरह से कहा जाए तो "धरती पर का एक बड़ा बोझ" खत्म हुआ है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें