×
जिस पर देशकरता है भरोसा

दामाद पर आया सास का दिल, गहने लेकर हुई फरार, बेटी परेशान

अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके का मनोहरपुर गांव अचानक चर्चाओं में आ गया है, यहां ऐसा कुछ हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही कभी किसी ने की होगी, दरअसल एक मां बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई, विस्तार से जानिए ये चौंकाने वाला मामला

Author
11 Apr 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:06 PM )
दामाद पर आया सास का दिल, गहने लेकर हुई फरार, बेटी परेशान
Advertisement

प्यार अंधा होता है — ये तो आपने सुना ही होगा। प्यार न जात देखता है, न धर्म... न रूप देखता है, न रंग... लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने पति-पत्नी के साथ-साथ मां-बेटी के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है।16 अप्रैल को बेटी की बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं — हल्दी, मेहंदी, संगीत और बारात के स्वागत की भी। लेकिन बेटी की शादी से पहले मां ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे परिवार की इज़्ज़त को मिट्टी में मिला दिया। दरअसल, जिस लड़के से बेटी की शादी तय हुई थी, मां उसी के साथ भाग गई। जी हां, होने वाले दामाद के साथ सास फरार हो गई।

अलीगढ़ का मनोहरपुर गांव बन गया चर्चा का केंद्र

अलीगढ़ के मदराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी राहुल नाम के युवक से तय की थी। शादी के लिए उन्होंने पांच लाख के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये नकद का इंतज़ाम किया था। लेकिन शादी से ठीक पहले उनकी पत्नी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई और साथ में घर से नकद पैसे और जेवर भी ले गई।

कैसे शुरू हुई सास-दामाद की प्रेम कहानी?

Advertisement

करीब तीन महीने पहले लड़की का रिश्ता राहुल से तय हुआ था। उसी दौरान लड़की की मां ने राहुल को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों 20-20 घंटे फोन पर बात करने लगे। राहुल अपनी सास के साथ रील्स भी बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था। ये सिलसिला महीनों तक चला और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिर शादी से ठीक 9 दिन पहले दोनों फरार हो गए।

जब जितेंद्र शादी का कार्ड देने अपनी साली के पास गए और वापस लौटे तो उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। पहले उन्हें लगा कि वह कहीं बाहर गई होंगी, लेकिन कई घंटों बाद भी वह नहीं लौटीं। इसके बाद उन्हें पता चला कि राहुल भी गायब है। जब जांच-पड़ताल की गई तो सच्चाई सामने आई कि दोनों साथ में भाग गए हैं और घर से लाखों के गहने और पैसे भी ले गए हैं।

बेटी का दर्द और गुस्सा

शिवानी, जो अब भी सदमे में है, ने रोते हुए कहा:“मां मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर गई। वो लड़का मुझसे बात भी नहीं करता था। जब भी पूछती थी तो कहता था कि मैं बिज़ी हूं। बाद में पता चला कि वो मां से ही बात करता था। मां ने सब कुछ उसी के कहने पर किया और हमारे घर का सामान लेकर फरार हो गई। अब वो मरे या जिए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। बस हमें हमारा पैसा वापस चाहिए।”

Advertisement

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर ली है। दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों अलीगढ़ से बस में सवार होकर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

रिश्तों का कत्ल

यह मामला समाज के लिए एक आईना है — मां और बेटी जैसा पवित्र रिश्ता, जिसे दुनिया सबसे मजबूत मानती है, वो भी इस घटना के आगे टूट गया। मां ने बेटी के सपनों और भरोसे को ऐसे कुचला कि अब शायद ही वो फिर से किसी पर भरोसा कर सके।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें