जर्मनी से आया नन्हा श्रद्धालु राम मंदिर की भव्यता का हुआ मुरीद, भारत पर जो कहा… दिल जीत लेगा Video
रामलला का भव्य मंदिर, अयोध्या का भक्तिमय माहौल, रामलला की सुंदर मूर्ति ने बच्चे का मन भी जीत लिया. जर्मनी से आए नन्हें श्रद्धालु का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Follow Us:
Viral Video of Kid from Germany: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या देश ही नहीं दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गई. हर दिन भारी तादाद में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. इस बीच एक विदेशी बच्चे का वीडियो काफी छाया हुआ है जो रामलला, अयोध्या के आस्थामयी माहौल और भारत पर गजब बाते कर रहा है.
बच्चे का अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है. दरअसल, जर्मनी से आए रामलला के इन नन्हें भक्त का नाम आंजनेय है. जिसने अयोध्या का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और दिल खोलकर भारत की तारीफ की.
#WATCH | Ayodhya, UP: A young devotee, Anjeneya, from Germany, who visited Ram Janmabhoomi Temple recently, says, "My experience at Ram Temple was really good. But it is extremely hot. India is like that, but I can manage the hot season. The temple is really good. It was a really… pic.twitter.com/kmC1HkvpcN
— ANI (@ANI) March 22, 2026
रामलला का भव्य मंदिर, अयोध्या का भक्तिमय माहौल, रामलला की सुंदर मूर्ति ने बच्चे का मन भी जीत लिया. ये नन्हा श्रद्धालु अपने बारे में बताते हुए कहता है, मेरा नाम आंजन्या है. मैं जर्मनी से आया हूं. यहां बस गर्मी बहुत है. मगर, भारत ऐसा ही है. खैर इससे ज्यादा गर्मी होती है. गर्मी का सीजन भी होता है. मेरे लिए गर्मी होना नॉर्मल है. उसने आगे कहा कि राम मंदिर बहुत सुंदर है. मैंने कल ही रामलला के दर्शन लिए थे. मैं दो दिन पहले देखना चाहता था रामलला की मूर्ति और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए. काफी अच्छा अनुभव रहा.
बच्चा बिना किसी घबराहट, बिना किसी बनावट के कैमरे पर बेहद ही क्यूट और कॉन्फिडेंट होकर बात कर रहा है. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लोग उसे काफी पंसद करते हुए शेयर कर रहे हैं. बच्ची के वीडियो पर लोग लगातार रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं. भारत सबसे अनोखा है बच्चों को भी अपना बना लेता है.
यह भी पढ़ें- भारत की इमेज बिगाड़ने वालों को इस विदेशी कपल ने दिया करारा जवाब, गिना डाले ऐसे प्वाइंटस, VIRAL हुआ VIDEO
यह भी पढ़ें
नन्हें श्रद्धालु आंजनेय की मासूमियत और अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. आंजनेय भी राम मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे नजर आए. आंजनेय का यह वीडियो भारतीय संस्कृति के लिए विदेशियों की बढ़ती दिलचस्पी को भी दर्शाता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें