×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हरदोई: जिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद किया, महिला गिरफ्तार

हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि करीब 6 दिन का एक बच्चा गायब हो गया है. हमारे सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और पुलिस टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया. बच्चे को चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है.

Author
26 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
11:52 PM )
हरदोई: जिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद किया, महिला गिरफ्तार
Advertisement

हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय से चोरी हुए एक नवजात शिशु को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जो एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है.

निधि दीक्षित ने 19 जून को दिया था बेटे को जन्म 

यह घटना गुरुवार देर रात करीब तीन बजे की है. जानकारी के अनुसार, हरदोई के बिल्हारी हरियावां निवासी शिवाकांत दीक्षित की पत्नी निधि दीक्षित ने बीते 19 जून को एक बेटे को जन्म दिया था. बच्चे की डिलीवरी होने के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल की पहली मंजिल के 36 नंबर वार्ड के बेड संख्या 9 पर शिफ्ट कर दिया गया था.

कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद

Advertisement

गुरुवार देर रात को शिशु को उसकी नानी के पास सुलाया गया था. इसी दौरान एक मास्क पहने अज्ञात महिला वहां पहुंची और मौका पाकर बच्चे को लेकर फरार हो गई. जब नानी ने कुछ देर बाद देखा तो बच्चा वहां नहीं था, जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. परिजनों की सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की और कुछ घंटों के अंदर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार 

हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि करीब 6 दिन का एक बच्चा गायब हो गया है. हमारे सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और पुलिस टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया. बच्चे को चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने बच्चे को क्यों चुराया है. साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि वह बच्चे के साथ क्या करना चाहती थी. हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है.

बच्चे के पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बच्चे के पिता, शिवाकांत दीक्षित, ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने 18 जून को अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था और 19 जून को मेरी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था. गुरुवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच में मेरे बच्चे को चुरा लिया गया था. हालांकि, पुलिस की मदद से बच्चे को बरामद किया गया है. मैं पुलिस अधीक्षक और पुलिस का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी वजह से मेरा बच्चा मिल पाया.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें