×
जिस पर देशकरता है भरोसा

MP के पूर्व CM के भाई ने कांग्रेस पार्टी पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा- 'राहुल गांधी PM बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला

लक्ष्मण सिंह ने कहा, "कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है, लेकिन आतंकवादी घटनाओं के समय कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी लगते हैं. मैंने पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. संसद में सिर्फ सेना के बजट पर चर्चा हो सकती है, न कि रणनीति पर. कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना राष्ट्रविरोधी कृत्य है.”

Author
13 Jun 2025
( Updated: 09 Dec 2025
02:57 AM )
MP के पूर्व CM के भाई ने कांग्रेस पार्टी पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा- 'राहुल गांधी PM बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला
Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अपने निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस से निकलने पर लक्ष्मण सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

गुना के एक निजी होटल में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से अपने निष्कासन पर चुप्पी तोड़ी. पूर्व सांसद ने कहा, "कांग्रेस की तरफ से मुझे कहा गया था कि लिखकर दो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. मेरे ऐसा नहीं करने पर मुझे निष्कासित कर दिया गया. कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. मैं ऐसा नहीं कर सकता."

Advertisement

कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार: लक्ष्मण सिंह

लक्ष्मण सिंह ने कहा, "कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है, लेकिन आतंकवादी घटनाओं के समय कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी लगते हैं. मैंने पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. संसद में सिर्फ सेना के बजट पर चर्चा हो सकती है, न कि रणनीति पर. कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना राष्ट्रविरोधी कृत्य है.”

लक्ष्मण सिंह ने खोली कांग्रेस की पोल

Advertisement

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और कांग्रेस पार्टी को कौन चला रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है.

अपने राजनीतिक भविष्य पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, “वह फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे. प्रदेश में घूमकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा. हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी. कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती.”

लक्ष्मण सिंह ने की भाजपा की तारीफ

Advertisement

यह भी पढ़ें

लक्ष्मण सिंह ने अपने हालिया बयानों पर भाजपा की प्रशंसा के लिए आभार जताया. साथ ही प्रदेश की सरकार पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा, “भाजपा 20 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है. अब बदलाव का वक्त है. मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी बेलगाम हो गई है और अगर वे सिर्फ दो घंटे किसी तहसील में बैठ जाएं, तो उन्हें जमीनी सच्चाई पता चल जाएगी. राज्य में ड्रग्स का प्रकोप बढ़ गया है. इस वजह से अपराध बढ़ रहे हैं. इंदौर की हालिया घटनाओं के पीछे ड्रग्स की भूमिका है और थानों के पीछे ही नशे का कारोबार चल रहा है. यदि इसे रोका नहीं गया तो समाज और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा.”

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें