×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की हार पर सवाल, अजिंक्य रहाणे ने क्यों कहा-क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो?

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर रही, जिन्होंने बल्लेबाजी तो की लेकिन गेंदबाजी नहीं की. ग्रीन नंबर तीन पर उतरे और 10 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था.

Author
30 Mar 2026
( Updated: 30 Mar 2026
01:16 PM )
MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की हार पर सवाल, अजिंक्य रहाणे ने क्यों कहा-क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो?
Image Credits: IANS
Advertisement

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की ओर से कैमरून ग्रीन ने इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की. इसको लेकर जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस बात का जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगने की सलाह दी.   

केकेआर के लिए ग्रीन ने 10 गेंदों में बनाए 18 रन

कैमरून ग्रीन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए. हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों की शानदार बैटिंग के बावजूद कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी अटैक पर नहीं लगाया गया. 

मैच के बाद ग्रीन के गेंदबाजी ना करने का कारण पूछा गया, जिसके जवाब में रहाणे ने कहा, "आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए." रहाणे ने उम्मीद जताई कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी करना शुरू करेंगे, जिससे टीम के गेंदबाजी अटैक का संतुलन बेहतर होगा. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देंगे और कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा. हमने बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन गेंद के साथ संतुलन बनाना बहुत जरूरी है." केकेआर ने ग्रीन को ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.

केकेआर के गेंदबाज़ी ने किया निराशाजनक प्रदर्शन 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. केकेआर के गेंदबाज 221 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. वैभव अरोड़ा काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 52 रन खर्च किए. वहीं, ब्लेसिंग मुजारबानी ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 34 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती भी काफी महंगे रहे और उन्होंने 4 ओवर में 10.80 की इकोनॉमी से 48 रन दिए. वरुण के हाथ एक भी सफलता नहीं लगी. सुनील नरेन भी 3 ओवर में 30 रन देने के बाद सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके. कार्तिक त्यागी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा और उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट चटकाया.

हालांकि, केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जरूर दमदार रहा. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की शानदार पारी खेली. फिन एलन भी अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 17 गेंदों में 37 रन बनाए. अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रनों का योगदान दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें