मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्ला भाषा की पहचान को कभी दबाया नहीं जा सकता है. इसका जहां कहीं भी अपमान होगा, उसके खिलाफ विरोध करती रहूंगी.
-
न्यूज07 Aug, 202506:30 AM'चाहे हमें गोली मार दो या गिरफ्तार करो...', बांग्ला भाषा के अपमान पर सीएम ममता बनर्जी ने जताया विरोध, कहा - इसकी पहचान दबाई नहीं जा सकती
-
न्यूज19 Jul, 202508:05 PMराज ठाकरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका, हिंसा भड़काने को लेकर FIR की भी उठी मांग
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जहां उन पर हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा के आधार पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा याचिका में ठाकरे और उनकी पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की गई है.
-
न्यूज17 Jul, 202506:58 AM'गैर मराठी भाषा पर दादागिरी दिखाने वाले को सबक सिखाएंगे...', केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की बवाल करने वालों को खुली चेतावनी
अक्सर अपनी बातों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को मराठी भाषा विवाद पर खुलकर अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि 'महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषियों पर 'दादागिरी' करना गलत है. महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार कभी भी इस तरह की घटनाओं को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी, जो लोग इस तरह की दादागिरी करते हैं, उन्हें सबक सिखाया जाएगा.'
-
दुनिया10 Jul, 202502:37 AM'जल्द से जल्द कुरान और अरबी पढ़ लो...', इजरायल ने अपने सैनिकों और अधिकारियों को सुनाया बड़ा फरमान, जानें क्यों लिया यह फैसला?
इजरायल ने अपने सैनिकों और मोसाद के अधिकारियों को इस्लाम की शिक्षा लेना अनिवार्य कर दिया है. इस फैसले के पीछे इजराइल का चारों तरफ से मुस्लिम देशों से घिरे रहना एक बड़ी वजह माना जा रहा है, ताकि युद्ध या किसी कठिन परिस्थिति में अधिकारी इन देशों में पढ़ी और बोली जाने वाली अरबी भाषा को आसानी से समझ सके.
-
राज्य06 Jul, 202509:09 PMभाषा विवाद पर डर गए उद्धव ठाकरे? स्टालिन जैसा हाल न हो जाए इसलिए पेश की सफाई, कहा- हम हिंदी विरोधी नहीं...
महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर चल रहे विरोध पर उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी सफाई पेश की है. उनका कहना है कि वह हिंदी भाषा का खिलाफ नहीं है, बल्कि प्राइमरी स्कूलों में इसे तीसरी भाषा के रूप में शामिल किए जाने के विरोध में हैं. यह बयान उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राउत की तरफ से आया है.
-
Advertisement
-
राज्य04 Jul, 202507:22 PM'भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं...', महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की 'MNS' को सख्त चेतावनी
महाराष्ट्र में एक दुकानदार के साथ मराठी भाषा न बोलने को लेकर हुए मारपीट मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की गुंडागर्दी कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि 'मराठी भाषा पर हमें गर्व होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी आड़ में गुंडागर्दी की जाए.'
-
न्यूज04 Jul, 202506:07 PMस्टालिन सरकार के मंत्री ने संस्कृत भाषा का उड़ाया मजाक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा - क्या आप आई लव यू बोल सकते हो...
तमिलनाडु सरकार के मंत्री ईवी वेलु ने संस्कृत भाषा का मजाक उड़ाया है. उन्होंने हिंदू विवाह में पढ़े जाने वाले संस्कृत श्लोकों को पढ़कर कहा कि 'जब इसको कोई बोल या समझ ही नहीं सकता, तो फिर इस भाषा को बढ़ावा क्यों मिल रहा है. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संस्कृत भाषा को दी जा रही फंडिंग पर भी सवाल उठाए.