×
जिस पर देशकरता है भरोसा

योगी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार से लेकर पेंशन तक - अब एक ही फैमिली आईडी से मिलेंगे सभी सरकारी योजनाओं के लाभ

CM Yogi: फैमिली आईडी से न सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा, बल्कि रोजगार की जानकारी भी समय-समय पर परिवार तक पहुँचती रहेगी.

Author
04 Dec 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:31 AM )
योगी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार से लेकर पेंशन तक - अब एक ही फैमिली आईडी से मिलेंगे सभी सरकारी योजनाओं के लाभ
Image Source: Social Media
Advertisement

UP Family ID: सरकार अब लोगों को एक ही पहचान संख्या के आधार पर सभी सरकारी योजनाओं का फायदा देने की तैयारी में है. अगर किसी परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन उसकी फैमिली आईडी बन गई है, तो उसे राशन कार्ड जितना ही मान्य माना जाएगा. इस आईडी के आधार पर हर सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि परिवार के मुखिया की उम्र जैसे ही 60 साल पूरी होगी, फैमिली आईडी से मिले डेटा के आधार पर जिला समाज कल्याण विभाग अपने आप उनकी वृद्धावस्था पेंशन शुरू कर देगा. यानी लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

जिले में 2.5 लाख फैमिली आईडी बननी है, 30 हजार तैयार


जनपद में लगभग ढाई लाख लोगों की फैमिली आईडी बनने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें से अब तक 30 हजार से ज्यादा आईडी बन चुकी हैं. लोग इसे विकास भवन स्थित अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के दफ्तर जाकर बनवा सकते हैं, या फिर आराम से ऑनलाइन अपने घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं. यह आईडी न सिर्फ सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाएगी, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने में भी बड़ी मदद करेगी.

ऑनलाइन कैसे बनाएं फैमिली आईडी

Advertisement

फैमिली आईडी ऑनलाइन बनाना बहुत आसान है.

  • इसके लिए आपको वेबसाइट
https://familyid.up.gov.in/ पर जाना होगा.
  • वहाँ आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है.
  • मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरें. फिर अपना आधार नंबर डालें.
  • इसके बाद परिवार के हर सदस्य का नाम और आधार नंबर जोड़ें.
  • साथ ही परिवार का व्यवसाय, सालभर की आय, बैंक खाता नंबर और पूरा पता भरें.
  • फार्म सबमिट करते ही एक आवेदन संख्या मिलेगी.
  • उस पर क्लिक करके आप फैमिली आईडी का प्रिंट भी निकाल सकते हैं. 

बेरोजगार परिवारों को पहले मिलेगी नौकरी की जानकारी


जिस परिवार की फैमिली आईडी बन जाएगी, उसे रोजगार उपलब्ध कराने में भी प्राथमिकता दी जाएगी. जैसे ही जिला प्रशासन या रोजगार कार्यालय के पास नौकरी से जुड़ी सूचना आएगी, वह सबसे पहले उन परिवारों तक पहुँचाई जाएगी जो बेरोजगार होंगे. इससे उन्हें जल्दी इंटरव्यू देने और नौकरी पाने का मौका मिलेगा.

Advertisement

इन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा फैमिली आईडी से


फैमिली आईडी होने पर आपको कई योजनाओं का लाभ बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के मिल सकता है. जैसे-
आयुष्मान भारत,
उज्ज्वला योजना
,छात्रवृत्ति,
वृद्धा पेंशन
,विधवा पेंशन,
दिव्यांग पेंशन
,किसान सम्मान निधि
...
अन्य सभी सरकारी कल्याण योजनाएँ
अगर आप पात्र होंगे, तो लाभ सीधे आपकी फैमिली आईडी से जोड़कर दे दिया जाएगा. किसी कार्यालय में जाकर कागज़ जमा करने की जरूरत ही नहीं होगी.

भविष्य में बहुत काम आएगी फैमिली आईडी


Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, फैमिली आईडी भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होगी. जिले में लगभग 30 हजार आईडी बन चुकी हैं और बाकी की प्रक्रिया जारी है. इससे न सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा, बल्कि रोजगार की जानकारी भी समय-समय पर परिवार तक पहुँचती रहेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें