×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'मुझे आरसीबी की जरूरत क्यों है, मैं तो रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं हूं', कर्नाटक डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरसीबी खरीदने की खबर का खंडन करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनका वीडियो वायरल होने लगा.

Author
11 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:04 AM )
'मुझे आरसीबी की जरूरत क्यों है, मैं तो रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं हूं', कर्नाटक डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल
Advertisement

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि RCB के मालिक कंपनी Diageo टीम को बेचने की योजना बना रहे हैं. साथ ही इसकी वैल्युएशन करीब 2 बिलियन डॉलर होने की बात भी सामने आई थी. इस मामले में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद उन्होंने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने बयान में ऐसी बात कही है, जिसके बाद से इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैं तो रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं हूं - डीके शिवकुमार

Advertisement

इस वीडियो में डीके शिवकुमार आरसीबी खरीदने की खबरों का भी खंडन कर रहे हैं और उन्होंने बताया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. डीके शिवकुमार कहते हैं, "मुझे आरसीबी की जरूरत क्यों है, यहां तक कि मैं तो रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं हूं." उनकी इस लाइन को लेकर उनकी चर्चा हो रही है और वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.

आगे डीके शिवकुमार कहते हैं, "मैं पागल आदमी नहीं हूं. मैं काफी टाइम से कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य हूं. मेरे पास समय भी नहीं है, हालांकि मुझे मैनेजमेंट का हिस्सा बनने के प्रस्ताव मिले थे."

RCB को बेचने की कोई बातचीत नहीं - आरसीबी मालिक 

Advertisement

यह भी पढ़ें

RCB की मालिक कंपनी Diageo India की तरफ से इस पर सफाई आई है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये खबरें महज़ कयास हैं और RCB को बेचने की कोई बातचीत नहीं चल रही है. Diageo की सीएस मितल संघवी ने BSE को दिए बयान में कहा, कंपनी यह स्पष्ट करना चाहती है कि उक्त मीडिया रिपोर्ट्स केवल अटकलें हैं और ऐसी किसी भी चर्चा को लेकर कंपनी की कोई मंशा नहीं है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें