×
जिस पर देशकरता है भरोसा

उत्तराखंड में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम कार्यालय से लिखा गया कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है. हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं.

Author
01 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:47 AM )
उत्तराखंड में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Image_@pushkardhami
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) की शुभकामनाएं दीं. 

सीएम धामी ने दी इगास बग्वाल की शुभकामनाएं 

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक शुभकामनाएं. देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं. जिस प्रकार पूरे देश में सांस्कृतिक गौरव और विरासत का पुनर्जागरण हो रहा है, उसी तरह उत्तराखंडवासी भी अपने लोकपर्व इगास को उत्साह, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं.

Advertisement

सीएम धामी ने इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया 

सीएम धामी ने आगे लिखा कि हमारी सरकार द्वारा इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है ताकि लोग अपनी जड़ों से जुड़ सकें और अपने परिवार के साथ इस लोकपर्व को परंपरागत रीति से मना सकें. इस पावन अवसर पर ईश्वर से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं.

Advertisement

सीएम कार्यालय से लिखा गया कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है. हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं.

 मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों से की ये खास अपील

हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें, इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े, इसके भी प्रयास होने चाहिए.

प्रवासी उत्तराखंडवासियों से भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने.

Advertisement

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने लिखा कि हमारी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं का प्रतीक पावन लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पर्वतीय संस्कृति का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें