×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'जीभ काट दी जाएगी...', अयोध्या के महंत राजू दास ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

महंत राजू दास ने हिंदू समाज में एकता की कमी पर चिंता जताई और कहा, "नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं. हम जातियों के अहंकार में बंटे हुए हैं. हमें यह छोड़कर एक होना होगा."

Author
16 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:45 AM )
'जीभ काट दी जाएगी...', अयोध्या के महंत राजू दास ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को दी कड़ी चेतावनी
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सनातन धर्म के विरोधियों को कड़ी चेतावनी दी.

सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को महंत राजू दास की चेतावनी

उन्होंने सनातन धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने वालों को 'राक्षस, कालनेमी, दुराचारी और कुकर्मी पापी' करार देते हुए कहा कि ऐसी आवाज उठाने वालों की 'जीभ काट दी जाएगी' और उंगली उठाने वालों की उंगली काट दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने आंख उठाई तो उसकी 'आंखें फोड़ दी जाएंगी.'

सनातन धर्म पर टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत राजू दास ने कहा कि जिस देश में भगवान राम जैसे पुत्र का जन्म हुआ, वहां सनातन धर्म पर टिप्पणी और देवी-देवताओं के अपमान की बात दुर्भाग्यपूर्ण है. परमात्मा को किसने देखा? जिसके मन में सत्य और निष्ठा होती है, वही परमात्मा को संतों, माता-पिता या भगवान के रूप में देख पाता है.

Advertisement

उन्होंने रामचरितमानस के प्रत्येक पात्र को अद्वितीय बताते हुए कहा कि आज भाई-भाई और पति-पत्नी के बीच कोर्ट में झगड़े हो रहे हैं, जबकि रामायण में भरत ने भाई राम के लिए राजगद्दी ठुकरा दी थी. मैं लोगों से चिंतन-मनन करने की अपील करता हूं कि आखिर समाज में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है.

राजू दास ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया

महंत राजू दास ने हिंदू समाज में एकता की कमी पर चिंता जताई और कहा, "नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं. हम जातियों के अहंकार में बंटे हुए हैं. हमें यह छोड़कर एक होना होगा."

महंत राजू दास ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि जब तक समाज एक नहीं होगा, तब तक चुनौतियों का सामना करना मुश्किल होगा. जब तक साधु-संत, मठ-मंदिर और देवी-देवता सुरक्षित रहेंगे, तभी हिंदू समाज बचेगा.

उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए दावा किया कि देश में पहले 300 आतंकवादी आए थे और अब उनकी संख्या 40 करोड़ हो गई है. बाबर और औरंगजेब के वंशज लुटेरे थे.

Advertisement

महंत राजू दास ने  स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, "उनके माता-पिता ने उनका नाम अच्छा रखा, लेकिन उनके कार्य राक्षसों जैसे हैं."

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि वह एक बाबा हैं, लेकिन उन्हें 'असलहा वाले' लोग पसंद हैं, ताकि धर्म विरोधी बात करने वालों को शस्त्र से जवाब दिया जा सके. उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को धर्मनिष्ठ और कर्मनिष्ठ बनाने की अपील की ताकि हिंदू समाज मजबूत रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें