निशिकांत दुबे का राहुल पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस के कारनामों ने देश के इतिहास को पहुंचाई चोट
विपक्ष को घेरते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, कांग्रेस के काले कारमानों ने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को गहरे घाव दिए हैं.
Follow Us:
झारखंड के गोड्डा से चौथी बार भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी को घेरा है. निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा है, "आज से एक नया दैनिक दिनचर्या का कार्य आरंभ कर रहा हूं. आजादी के बाद, कांग्रेस के काले कारनामे जिसने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रभावित किया”. 17 मार्च 1959 को, आज ही के दिन, तिब्बत से दलाई लामा जी भारत आए थे, इसी घटना के विरोध में चीन ने भारत पर 1962 का आक्रमण किया. आज भी हमारी लगभग 78 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन ने इस युद्ध के बाद अपने कब्जे में जबरदस्ती रखी है. चीन हमारा पड़ोसी इसी घटना के बाद बना”.
आज से एक नया दैनिक दिनचर्या का कार्य आरंभ कर रहा हूँ
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 17, 2026
आज़ादी के बाद,कांग्रेस के काले कारनामे जिसने भारत के राजनीतिक,सामाजिक,सांस्कृतिक इतिहास को प्रभावित किया ।
17 मार्च 1959 आज ही के दिन तिब्बत से दलाई लामा जी भागकर भारत आए थे,इसी घटना के विरोध में चीन ने भारत पर 1962 का आक्रमण…
सदन में अमर्यादित व्यवहार न करने का समझौता
वहीं, दूसरे पोस्ट में संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद निशिकांत ने विपक्ष के व्यवहार और निलंबन को लेकर लिखा है. उन्होंने पोस्ट में कहा, "आज सभी कांग्रेस पार्टी के सांसदों का निलंबन शायद वापस होगा. पहला समझौता हुआ कि विपक्ष के नेता अनर्गल, बेबुनियाद, तथ्यहीन, बकवास बातें सदन में नहीं करेंगे, उसके बदले मैं शांतिपूर्ण व्यवहार करूंगा. दूसरा, वेल में विपक्ष के सांसद सत्ता पक्ष की तरफ नहीं जाएंगे और कागज नहीं फेंकेंगे. लोकसभा के मेज पर चढ़कर उत्पात नहीं मचाएंगे और लोकसभा के अधिकारियों के साथ अभद्रता नहीं करेंगे. लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे, जनता ने हमें वाद-विवाद के लिए संसद बनाया है, ना कि उत्पात मचाने के लिए”.
आज सभी कॉंग्रेस पार्टी के सांसदों का निलंबन शायद वापस होगा ,पहला समझौता हुआ कि विपक्ष के नेता अनर्गल, बेबुनियाद,तथ्यहीन,बकवास बातें सदन में नहीं करेंगे,उसके बदले मैं शांतिपूर्ण व्यवहार करूँगा ।दूसरा वेल में विपक्ष के सांसद सत्ता पक्ष की तरफ़ नहीं जाएँगे,काग़ज़ नहीं… pic.twitter.com/R9sDpIctI1
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 17, 2026
कांग्रेस पर विदेशी रिपोर्ट से देश बिगाड़ने का आरोप
इसके अलावा, विदेशी रिपोर्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निशिकांत ने एक और तीखा हमला बोला है. उन्होंने तीसरे एक्स पोस्ट में लिखा, "विदेशी सोरोस रिपोर्ट से देश को बर्बाद करने की सुपारी लेने वाली कांग्रेस. भाजपा ने कभी भी अपने आंतरिक मामलों में विदेशी रिपोर्ट का सहारा नहीं लिया. 2005 से 2013 तक की सभी विदेशी रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी तथा भारत सरकार को बायकॉट करने की बात करती थी. हमने संसद में भी इसकी चर्चा नहीं कराई”.
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को ‘प्रोपेगेंडा लीडर’ बताया
यह भी पढ़ें
इसके पहले 13 मार्च को निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को 'वोकेशनल लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' बताया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है. इसलिए पिकनिक मनाने वाले को पूरा देश पहचानता है. उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता है”.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें