CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना की 'इकॉनमी जिहाद' की साजिश, भड़काना चाहता था दंगे, नए वीडियो से खुलासा
सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम की घिनौनी सोच की नई-नई परतें रोजाना खुल रही हैं. अब उसका नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो देश और यूपी को सुलगाने के लिए लोगों उकसाता हुआ दिख रहा है.
Follow Us:
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के कई राज्यों में जनता का गुस्सा भड़क रहा है. यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक मौलाना के खिलाफ लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उसपर ऐसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं कि उसकी सात पुश्ते भी याद रखें. अकेले उत्तर प्रदेश के 83 थानों में मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं.
गंदी मानसिकता वाले मौलाना सलीम की घिनौनी सोच की नई-नई परतें रोजाना खुल रही हैं. अब एक अन्य वीडियो में उसका देश विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है. अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में जहर उगलने वाले इस मौलाना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार निशाना सिर्फ सीएम योगी का परिवार नहीं, बल्कि भारत और विशेषकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था है.
'इकॉनमी जिहाद' की साजिश रच रहा मौलाना
वायरल हो रहे नए वीडियो में यह मौलाना खुलेआम 'इकॉनमी जिहाद' का नया फरमान सुना रहा है. यह अपने समुदाय को भड़काते हुए कह रहा है कि सड़कों पर उतरो, हंगामा करो, ताकि अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत में निवेश करने से डरें. यह खुलेआम वकालत कर रहा है कि ऐसा माहौल खड़ा कर दो कि विदेशी कंपनियां यहां से अपना पैसा निकाल लें.
दंगे भड़काना मौलाना का मकसद!
दरअसल, योगी की मां को गाली देने वाला यह मौलाना सलीम अब सिर्फ प्रदर्शन नहीं चाहता, बल्कि प्रदर्शन की आड़ में दंगे भड़काना चाहता है. इसकी मंशा साफ है. भारत और उत्तर प्रदेश जो पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं, यह दोनों की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करने के मंसूबे पाले हुए है. मौलाना सलीम को भारत और उत्तर प्रदेश में निवेशकों के आने से गहरी तकलीफ है. विकास की ओर बढ़ते भारत के कदम और देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था इसे शूल की तरह चुभ रही है.
CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम की घिनौनी सोच का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मौलाना देश को दंगों की आग में झोंकने के मंसूबों को उजागर करता दिख रहा है. वो अपनी कौम को बता रहा है कि कैसे भारत और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकते हैं. pic.twitter.com/IPKzSYoCse
— NMF NEWS (@nmfnewsofficial) March 11, 2026
डर का माहौल पैदा करने के मंसूबे
यह कोई साधारण बयानबाजी नहीं है. यह 'जिहादी' मौलाना सलीम प्रदर्शन की आग में देश और यूपी को जलाकर निवेशकों को डराना चाहता है. वह जानता है कि अगर विदेशी निवेशक डरकर भाग गए, तो रोजगार छिनेगा और प्रदेश में हाहाकार मचेगा. इस नफरती सोच वाले शख्स का एजेंडा सिर्फ एक है, और वो है देश और यूपी की खुशहाली में आग लगाना. इसे डर है कि अगर युवा पढ़-लिख कर रोजगार पा गया, तो इनके भड़काऊ भाषण सुनने मदरसों और रैलियों में कौन आएगा?
ये भी पढ़ें: ‘सिर कलम करने की धमकी, 21 लाख का इनाम...', CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना पर FIR दर्ज
पहले भी टिप्पणी को लेकर बढ़ा था विवाद
याद रहे, यह वही मौलाना है जिसने इससे पहले सीएम योगी, उनकी मां और गोमाता को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की थी. इसके उस नीचतापूर्ण बयान पर पूरे देश का खून खौला था. यूपी से लेकर कई राज्यों में इसके पुतले फूंके गए और हर तबके ने इसकी लानत-मलामत की. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों ऐसे मौलानाओं को देश के कानून का कोई खौफ नहीं है.
NSA के तहत होगा सख्त एक्शन?
यह भी पढ़ें
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे 'देशद्रोही' पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और UAPA जैसी कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? जो व्यक्ति खुलेआम देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ने और दंगों के लिए भीड़ जुटाने की बात कर रहा है, वह समाज के लिए किसी कैंसर से कम नहीं है. ऐसे लोगों पर प्रतीकात्मक FIR से आगे बढ़कर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो एक नजीर बन सके.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें