×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जबलपुर बरगी बांध हादसा- 9 की मौत पर उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

Jabalpur Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी बांध हादसे में 9 लोगों की मौत पर उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की.

Author
01 May 2026
( Updated: 01 May 2026
06:18 PM )
जबलपुर बरगी बांध हादसा- 9 की मौत पर उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Image Source: IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि अभी भी कम से कम चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

जबलपुर हादसे पर उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, "मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने की घटना में हुई जान-माल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि दुख की इस घड़ी में उन्हें साहस और संबल मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों”.

हादसे की जांच का आदेश

इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना चक्रवात के कारण हुई है, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं. साथ ही, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और एसीएस संजय दुबे सहित प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.

Advertisement

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हादसे के दौरान जिन रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने पर्यटकों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

Advertisement

लापता यात्रियों की तलाश में सेना जुटी

लापता यात्रियों की तलाश के लिए भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. जिला प्रशासन के अनुरोध पर सेना के 'मध्य भारत क्षेत्र' ने तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया. शत्रुजीत ब्रिगेड के प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिकों को हवाई मार्ग से जबलपुर भेजा गया है, जो घटनास्थल पर तैनात होकर खोज अभियान में जुटे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें