×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'ऑपरेशन महादेव' में भारत के हाथ लगे खास सबूत, FATF में पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर आएगा सामने, आर्थिक मदद से लेकर हुक्का-पानी सब पर लगेगा प्रतिबंध

भारत पाकिस्तान को हर एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने के लिए तैयार बैठा हुआ है. भारत काफी लंबे समय से FATF में पाकिस्तान की आतंक फंडिंग के सबूत पेश करता रहा है. ऐसे में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आतंकियों के एनकाउंटर में मिले दस्तावेज भी पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद फिर से बंद करने के लिए फिर तैयार हैं.

'ऑपरेशन महादेव' में भारत के हाथ लगे खास सबूत, FATF में पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर आएगा सामने, आर्थिक मदद से लेकर हुक्का-पानी सब पर लगेगा प्रतिबंध
Advertisement

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत इस नरसंहार में शामिल 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. इस एनकाउंटर के बाद जितने भी सबूत बरामद हुए हैं, अब उसी के आधार पर भारत FATF यानी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स में पाकिस्तान पर कूटनीतिक हमला करने की बड़ी तैयारी में है. अगर भारत ने यह सबूत पेश कर दिया, तो इतना मान कर चलिए कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को खाने और पीने के लिए तरसना पड़ सकता है. 

'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम आतंकी हमले के 3 दहशतगर्द हुए ढेर

28 जुलाई को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत पहलगाम नरसंहार में शामिल 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया गया है. यह तीनों ही आतंकी सुलैमान शाह उर्फ फैजल जट्ट, अबु हमजा उर्फ अफगान, और यासिर उर्फ जिब्रान थे. यह सभी लश्कर-ए-तैयबा के A++ और A कैटगरी के कमांडर थे और पाकिस्तान के रहने वाले थे.

Advertisement

एनकाउंटर स्थल से कई हथियार और गोला बारूद बरामद हुए 

भारतीय सेना के हाथों मारे गए पहलगाम आतंकी हमले के तीनों दहशतगर्दों के पास से हथियार, गोला-बारूद और कई अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं. यह दोनों ही पाकिस्तानी आतंकी थे, जिनके पास में लाहौर और गुजरांवाला से जारी वोटर आईडी मिले हैं. इससे यह तय हो गया कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ था. 

FATF में पूरी दुनिया के सामने बेनकाब होगा पाकिस्तान 

भारत पाकिस्तान को हर एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने के लिए तैयार बैठा हुआ है. भारत काफी लंबे समय से FATF में पाकिस्तान की आतंक फंडिंग के सबूत पेश करता रहा है. ऐसे में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आतंकियों के एनकाउंटर में मिले यह दस्तावेज भी पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने के लिए तैयार हैं. जानकारी के लिए बता दें कि यह संस्था पूरी दुनिया में आतंकी फंडिंग पर नजर रखती है. पाकिस्तान पहले भी इस संस्था द्वारा ग्रे लिस्ट में शामिल किया जा चुका है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पाकिस्तान के लिए आर्थिक और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर बड़ा झटका होगा. 

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मंचो पर फिर सामने आएगा पाकिस्तान का आतंकी चेहरा

'ऑपरेशन महादेव' के तहत जो भी सबूत मिले हैं. उसे भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साझा करने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा विशेषज्ञों ने आतंकियों के पास से मिले ID कार्ड और अन्य दस्तावेज बतौर सबूत इकट्ठा किए हैं. यह पाकिस्तान की पूरी दुनिया में स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म में फिर से दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है.

अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग और सहायता बंद हो सकती है 

Advertisement

यह भी पढ़ें

आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था FATF के सामने अगर भारत यह सबूत पेश करता है, तो मान के चलिए अंतरराष्ट्रीय फंडिंग और आर्थिक सहायता के सभी रास्ते पाकिस्तान के लिए बंद हो सकते हैं. पहले से कंगाल पाकिस्तान इस कार्रवाई के बाद पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें