×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘विदेशी सोरोस रिपोर्ट से देश को बर्बाद करने की सुपारी ली’ BJP का राहुल गांधी पर तीखा वार, शेयर की रिपोर्ट्स

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी को घेरा है. जिसमें विदेशी रिपोर्ट का हवाला दिया गया था.

Author
17 Mar 2026
( Updated: 17 Mar 2026
08:13 PM )
‘विदेशी सोरोस रिपोर्ट से देश को बर्बाद करने की सुपारी ली’ BJP का राहुल गांधी पर तीखा वार, शेयर की रिपोर्ट्स
Advertisement

BJP ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. BJP सांसद निशिकांत दुबे ने विदेशी रिपोर्टों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी रिपोर्टों का सहारा लेकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. 

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी को घेरा है. उन्होंने लिखा, आज से एक नया दैनिक दिनचर्या का कार्य आरंभ कर रहा हूं. आजादी के बाद, कांग्रेस के काले कारनामे जिसने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रभावित किया.’ 

कांग्रेस पर निशिकांत दुबे के आरोप 

निशिकांत दुबे ने लिखा, ’17 मार्च 1959 को, आज ही के दिन, तिब्बत से दलाई लामा जी भारत आए थे, इसी घटना के विरोध में चीन ने भारत पर 1962 का आक्रमण किया. आज भी हमारी लगभग 78 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन ने इस युद्ध के बाद अपने कब्जे में जबरदस्ती रखी है. चीन हमारा पड़ोसी इसी घटना के बाद बना.’

संसद में विपक्ष के हंगामे पर घेरा 

वहीं, दूसरे पोस्ट में संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद निशिकांत ने विपक्ष के व्यवहार और निलंबन को लेकर लिखा है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘आज सभी कांग्रेस पार्टी के सांसदों का निलंबन शायद वापस होगा. पहला समझौता हुआ कि विपक्ष के नेता अनर्गल, बेबुनियाद, तथ्यहीन, बकवास बातें सदन में नहीं करेंगे, उसके बदले मैं शांतिपूर्ण व्यवहार करूंगा. दूसरा, वेल में विपक्ष के सांसद सत्ता पक्ष की तरफ नहीं जाएंगे और कागज नहीं फेंकेंगे. लोकसभा के मेज पर चढ़कर उत्पात नहीं मचाएंगे और लोकसभा के अधिकारियों के साथ अभद्रता नहीं करेंगे. लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे, जनता ने हमें वाद-विवाद के लिए संसद बनाया है, ना कि उत्पात मचाने के लिए.’

‘कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने की सुपारी ली’

निशिकांत दुबे ने विदेशी रिपोर्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘विदेशी सोरोस रिपोर्ट से देश को बर्बाद करने की सुपारी लेने वाली कांग्रेस. BJP कभी भी अपने आंतरिक मामलों में विदेशी रिपोर्ट का सहारा नहीं लिया. 2005 से 2013 तक की सभी विदेशी रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी और भारत सरकार को बायकॉट करने की बात करती थी. हमने संसद में भी इसकी चर्चा नहीं कराई.’

इसके पहले 13 मार्च को निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को 'वोकेशनल लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' बताया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य पिकनिक मनाना है. इसलिए पिकनिक मनाने वाले को पूरा देश पहचानता है. उन्हें न तो गरीबों की चिंता है और न ही देश की चिंता है, देश उन्हें अच्छी तरह से जानता है.’

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें