भीषण जंग की आशंका बढ़ी, अमेरिका ने अपने नागरिकों को 12 मिडिल ईस्ट देशों से निकलने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से खाड़ी से जल्द से जल्द निकल जाने को कहा है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़े हमले होने बाकी हैं. इसी बीच ईरान और इजरायल के हमले से पूरे इलाके में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.

Author
03 Mar 2026
( Updated: 03 Mar 2026
08:38 AM )
भीषण जंग की आशंका बढ़ी, अमेरिका ने अपने नागरिकों को 12 मिडिल ईस्ट देशों से निकलने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से खाड़ी में लंबी और भीषण जंग की आशंका बढ़ गई है. ट्रंप ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट के करीब 12 देशों को जल्द से जल्द छोड़ देने कहा है. ट्रंप ने धमकी दी है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला होना बाकी है.

उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा. इतना ही नहीं उनके मुताबिक अमेरिकी सेना अभी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है.

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. कुल मिलाकर उन्होंने ईरान जंग में अपनी थल सेना को भी शामिल करने की बात कही है. ऐसा होगा तो लड़ाई लंबी चलेगी और ईराक के बाद ये दूसरी बार होगा जब अमेरिकी फौज किसी भी खाड़ी देश में सीधी तौर पर जंग में कूदेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें