दिल पे जख्म खाते हैं… सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत साहब की आवाज में गाया धुरंधर-2 का गाना, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
Dhunadhar-2: एक सिक्योरिटी गार्ड ने नुसरत फतेह अली खान साहब की रूहानी आवाज में ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गाकर सोशल मीडिया पर अपनी गायकी का जादू बिखेर दिया है.
Follow Us:
टैलेंट किसी के स्टेटस या किसी व्यक्तित्व का मोहताज नहीं होता और आज कल इंटरनेट की दुनिया में अपने टैलेंट की वजह से कोई भी रातों रात स्टार बन जाता है. दुनिया उसके टैलेंट को सलाम करती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
'दिल पे जख्म खाते हैं...' सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर 2 का गाना, वायरल हो गया Video #Dhurandhar2 #Viralvide pic.twitter.com/oskUhiRGFS
— NMF NEWS (@NMFNEWS2) March 30, 2026
धुरंधर 2’ का गाना गाते इंटरनेट पर वायरल हुआ सिक्योरिटी गार्ड
वायरल हो रहे वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गा रहा है. इस शख्स की आवाज इतनी दमदार और सुरीली है कि बड़े से बड़े गायक भी इनकी आवाज के दीवाने हो जाएं. खास बात यह है सिक्योरिटी गार्ड की आवाज बिल्कुल दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान जैसी लग रही है, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए हैं.
गार्ड की आवाज में नुसरत फतेह अली खान जैसी खनक
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड की आवाज में वही दर्द, वही गहराई और खनक है जो नुसरत फतेह अली खान की गायकी की पहचान रहा है. वीडियो में गार्ड "दिल पे जख्म खाते हैं" गा रहा है, जिसके बोल और धुन वाकई में इतने मुश्किल हैं कि बड़े से बड़ा गायक भी इसे गाने से पहले दस बार सोचता है. लेकिन गार्ड इसे बगैर किसी परेशानी के सुरीली आवाज में गाता दिख रह है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की तारीफ
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जैसे ही अपलोड किया गया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया. यूजर्स ने गार्ड के सुरीली आवाज की खूब तारीफ और वीडियो को साझा भी किया. कई यूजर्स का कहना है कि असली टैलेंट कहीं भी छिपा हो सकता है. बस ऐसे टैलेंट को बड़े मंच मौका दिया जाना चाहिए.
नई धुनों के साथ ‘धुरंधर 2’ में गाना शामिल
आपको बता दें, यह कव्वाली “दिल पे जख्म खाते हैं” नुसरत फतेह अली खान द्वारा 1977 में गाई गई थी. उसके बाद इस कव्वाली को 1994 के एक कॉन्सर्ट में सुना गया था और अब धुरंधर 2 का यह हिस्सा है. इस कव्वाली को नई धुनों में पिरो कर ऑडियंस तक पहुंचाया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें