×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

3 अप्रैल 2026 पंचांग: वैशाख मास की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंग—तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार—का विशेष महत्व होता है. इन्हीं के आधार पर दिन की शुरुआत से लेकर शुभ और अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 3 अप्रैल, शुक्रवार से वैशाख मास का आरंभ हो रहा है.

3 अप्रैल 2026 पंचांग: वैशाख मास की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Image Credits: IANS
Advertisement

सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व होता है. इनके आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 3 अप्रैल शुक्रवार से वैशाख मास प्रारंभ हो रहा है. इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.

कृष्ण प्रतिपदा पर अभिजीत और विजय मुहूर्त 

शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं. साथ ही अशुभ समय का ध्यान रखना आवश्यक है. 3 अप्रैल को सूर्योदय 6 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा. चंद्रोदय शाम 8 बजकर 4 मिनट पर होगा.

अमृत काल में कोई भी शुभ कार्य करना फलदायी रहेगा. वहीं राहुकाल में यात्रा या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. शुक्रवार माता लक्ष्मी की आराधना को समर्पित है. इस दिन शुक्र ग्रह की शांति के लिए भी पूजा-पाठ व सफेद चीजें दान करने का विधान है.

Advertisement

तिथि और नक्षत्र

तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यह सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया लग जाएगी, हालांकि उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन प्रतिपदा का मान होगा. नक्षत्र चित्रा शुक्रवार की शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाती लग जाएगा. योग व्याघात दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक और करण कौलव सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

शुभ मुहूर्त

Advertisement

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक व अमृत काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय

अशुभ समय की बात करें तो शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक, यमगंड दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक व दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें