आते ही सुपरहिट हुई Tata Sierra, चंद दिनों में 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी पार!

Tata Sierra SUV: टाटा सिएरा ने लॉन्च होते ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी जगह बना ली है. उच्च फीचर्स, मजबूत पावरट्रेन विकल्प और आकर्षक कीमत इसे ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाकर और अधिक डिलीवरी करने पर जोर दे रही है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की संभावना है.

Author
05 Mar 2026
( Updated: 05 Mar 2026
12:35 PM )
आते ही सुपरहिट हुई Tata Sierra, चंद दिनों में 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी पार!
Image Source: Social Media

Tata Sierra SUV: भारतीय बाजार में Tata Motors ने नई Tata Sierra SUV की डिलीवरी की बड़ी सफलता हासिल की है.15 जनवरी 2026 से डिलीवरी शुरू होने के बाद अब तक 10,000 यूनिट्स से ज्यादा गाड़ियां ग्राहकों तक पहुँच चुकी हैं. बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय में इस SUV को 1 लाख से अधिक ऑर्डर मिल गए थे. आधिकारिक बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, और पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा लोगों ने इसे बुक कर दिया था.
कंपनी इस तेजी को देखते हुए प्रोडक्शन बढ़ाने और मांग को पूरा करने पर जोर दे रही है; टाटा सिएरा का निर्माण सानंद प्लांट में हो रहा है, जहां टाटा नेक्सन जैसी मोस्ट-सेलिंग कारों का भी प्रोडक्शन होता है.

टाटा सिएरा का पावरट्रेन और इंजन विकल्प

टाटा सिएरा में 1.5 लीटर के तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं:
नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
टर्बो पेट्रोल
डीजल

इन इंजन विकल्पों के साथ ट्रांसमिशन के लिए भी ग्राहक के पास अलग विकल्प हैं. इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है. इस तरह ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार ट्रांसमिशन चुन सकते हैं.

टाटा सिएरा की कीमत और फीचर्स

नई सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 21.29 लाख रुपये तक जाती है. खास बात यह है कि बेस मॉडल से ही इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलना शुरू हो जाते हैं, जो इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में और आकर्षक बनाते हैं.

टाटा सिएरा किन गाड़ियों को दे रही टक्कर?

नई Tata Sierra मिड-साइज SUV सेगमेंट में कई लोकप्रिय गाड़ियों को सीधी टक्कर दे रही है. इसमें शामिल हैं:
Hyundai Creta
Kia Seltos
Maruti Grand Vitara
Honda Elevate
Toyota Hyryder

Sierra में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स, बड़ा केबिन और सही कीमत इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं. इसके आकर्षक डिजाइन और वैरायटी ऑफर के कारण इसे ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

टाटा सिएरा ने लॉन्च होते ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी जगह बना ली है. उच्च फीचर्स, मजबूत पावरट्रेन विकल्प और आकर्षक कीमत इसे ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाकर और अधिक डिलीवरी करने पर जोर दे रही है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की संभावना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें