Verge TS Pro: 5 मिनट में चार्ज होने वाली दुनिया की पहली सॉलिड‑स्टेट इलेक्ट्रिक बाइक! जानें रेंज और कीमत
Verge TS Pro: फिनलैंड की कंपनी Verge Motorcycles ने एक खास बाइक पेश की है-Verge TS Pro. यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है, जो सॉलिड-स्टेट बैटरी से चलती है.
Follow Us:
Verge TS Pro: आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग अब गाड़ियों में सिर्फ फ्यूल एफिशिएंसी ही नहीं, बल्कि सेफ्टी, रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी ढूंढते हैं. इसी कड़ी में फिनलैंड की कंपनी Verge Motorcycles ने एक खास बाइक पेश की है-Verge TS Pro.
यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है, जो सॉलिड-स्टेट बैटरी से चलती है.इसे Donut Lab के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बेहद कम समय में चार्ज हो जाती है और लंबी दूरी तय कर सकती है, जिससे राइडर्स को बड़ी राहत मिलती है.
सॉलिड-स्टेट बैटरी क्या है?
अक्सर इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम-आयन बैटरी इस्तेमाल होती है, जिसमें लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट होता है. वहीं Verge TS Pro में सॉलिड-स्टेट बैटरी दी गई है, जो ठोस (Solid) मटेरियल से बनी है. इस बैटरी के कई फायदे हैं:
यह ज्यादा सेफ है और आग लगने का खतरा बेहद कम है.
इसकी लाइफ लंबी होती है और यह ज्यादा एनर्जी स्टोर कर सकती है.
यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी कम समय में बाइक को फुल चार्ज किया जा सकता है.
चाय पीते-पीते चार्ज हो जाएगी बाइक
Verge TS Pro को दो वेरिएंट में पेश किया गया है:
स्टैंडर्ड वर्जन: एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 350 किलोमीटर चल सकती है.
लॉन्ग रेंज वर्जन: एक बार चार्ज पर करीब 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
सबसे खास बात इसकी फास्ट चार्जिंग है. यह इतनी जल्दी चार्ज होती है कि:
सिर्फ 5 मिनट में 10-50% चार्ज हो जाती है.
9 मिनट में 70% तक चार्ज हो सकती है.
मतलब, उतनी देर में जितनी आप चाय पीते हैं, बाइक काफी हद तक तैयार हो जाती है.
सुपरबाइक जैसी पावर
Verge TS Pro सिर्फ लंबी रेंज में ही नहीं, बल्कि पावर में भी काफी दमदार है. इसमें Donut 2.0 मोटर लगी है, जो:
137 hp की पावर देती है.
1000 Nm का जबरदस्त टॉर्क देती है.
इसकी ताकत की वजह से यह बाइक किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से चल सकती है.
सेफ्टी: बिना जोखिम के राइ
Verge TS Pro की बैटरी को कई तरह से टेस्ट किया गया है. अगर बैटरी का कोई हिस्सा खराब भी हो जाए, तब भी इसमें आग नहीं लगती. इससे यह सुनिश्चित होता है कि राइडर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. बाइक की सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है.
कीमत और उपलब्धता
यह भी पढ़ें
अमेरिका में Verge TS Pro की शुरुआती कीमत लगभग 29,990 डॉलर है, यानी भारतीय रुपये में लगभग 27 लाख.अगर आप लॉन्ग रेंज वर्जन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए करीब 5,000 डॉलर एक्स्ट्रा देने होंगे.बुकिंग करने के लिए केवल 100 डॉलर की शुरुआती राशि देना होती है.इसका मतलब है कि ग्राहक आसानी से इसे रिजर्व कर सकते हैं और अपने लिए नया EV अनुभव सुनिश्चित कर सकते हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें