Advertisement

अब टाइमिंग और तरीका हम तय करेंगे...जहन्नुम भेज देंगे...तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की खाई कसम, बुलाई मीटिंग!

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान ने तालिबान से बदला लेने की चेतावनी दे दी है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने पाक फौज को सबक सिखाने का संकल्प लिया है. पाक की एयरस्ट्राइक में करीब 19 अफगानी लोगों की मौत हो गई है.

Zabihullah Muzahid (File Photo)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर से सैन्य तनाव बढ़ गए हैं. पाकिस्तानी सेना की अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक और कई आम लोगों की मौत होने के बाद तालिबान सरकार ने बदला लेने की चेतावनी दी है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसे अफगान की संप्रभुता के उल्लंघन करार दिया और पाक पर बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया.

आपको बताएं कि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े 7 आतंकी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है और अपने लोगों की मौत का बदला लिया है.

तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की खाई कसम!

मुजाहिद ने कहा कि, 'पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है. कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के माध्यम से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं.' जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी हवाई हमलों में करीब एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत हो गई.

सूत्रों ने तालिबान के हवाले से जानकारी दी है कि, 'पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है. हम सही समय पर जवाबी हमला करेंगे.'

अफगानिस्तान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

मुजाहिद ने इसके साथ ही पाकिस्तान से बदला लेने की धमकी दी है. उन्होंने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान ने फिर से युद्ध को भड़काया है, उसकी सीमा में घुसी है. अफगान सेना इसका बदला अवश्य लेगी, पाक फौज को जहन्नुम पहुंचा देगी. खबर के मुताबिक अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में एक बार फिर से तबाही मचाने का संकल्प लिया है. कहा जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के लिए अफगानिस्तान ने भी काबुल और कंधार में इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है.

पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक पर क्या कहा?

पाकिस्तान सरकार ने इस कार्रवाई को हालिया आत्मघाती हमलों का जवाब बताया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन था. पाकिस्तान का दावा है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं कि हमलों के पीछे अफगानिस्तान की जमीन से संचालित हो रहा नेटवर्क शामिल था.

अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक इस हमले में नांगरहार में एक घर को निशाना बनाया गया, जहां एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए. अब तक सिर्फ चार लोगों को ही बाहर निकाला जा सका है. बताया जा रहा है कि हमले के वक्त पूरा परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला. वहीं अमेरिकी मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (IHRF) का कहना है कि इस हमले में 16 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, मृतकों और घायलों के आंकड़ों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →