जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहले वेनेजुएला अब रूस से अमेरिका ने लिया पंगा, दोनों देशों के बीच बढ़ी दुश्मनी, समंदर में US नेवी ने रूसी झंडा लगे तेल टैंकर पर किया कब्जा

आपको बता दें कि अमेरिकी नेवी ने जिस जहाज को अपने कब्जे में लिया है. वह वेनेजुएला का था, लेकिन उस पर रूसी झंडा लगाया गया था और आननफानन में उसका नाम बदलकर रूसी टैंकर कर दिया गया था.

पहले वेनेजुएला अब रूस से अमेरिका ने लिया पंगा, दोनों देशों के बीच बढ़ी दुश्मनी, समंदर में US नेवी ने रूसी झंडा लगे तेल टैंकर पर किया कब्जा
Advertisement

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जारी तनातनी के बाद यह लड़ाई अब रूस तक पहुंच गई है. बता दें कि पिछले 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक उत्तरी अटलांटिक महासागर में रूस का झंडा लगे मरीनरा नामक तेल टैंकर को अमेरिकी नेवी ने जब्त कर लिया है. अमेरिका द्वारा की गई इस कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में भूचाल सा ला दिया है. एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नेवी द्वारा यह कदम तब उठाया गया है, जब मॉस्को ने इस तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए अपनी पनडुब्बी और नौसैनिक बलों को तैनात किया था, रूस द्वारा यह कोशिश तेल टैंकर को बचाने की थी, लेकिन फिलहाल उसे बचाया नहीं जा सका और अमेरिका ने उसपर कब्जा कर लिया. 

वेनेजुएला पर लगा रूसी झंडा

आपको बता दें कि अमेरिकी नेवी ने जिस जहाज को अपने कब्जे में लिया है. वह वेनेजुएला का था. लेकिन उस पर रूसी झंडा लगाया गया था और आननफानन में उसका नाम बदलकर रूसी टैंकर कर दिया गया था.

अमेरिकी नौसेना ने जारी किया बयान

Advertisement

इस पूरी कार्रवाई के बाद अमेरिकी नौसेना की यूरोपीय कमांड ने X पर एक बयान पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि 'न्याय विभाग, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और रक्षा विभाग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए यह टैंकर जब्त कर लिया है.' 

अमेरिकी सरकार का बयान

रूसी टैंकर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर अमेरिकी सरकार ने भी अपना बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 'ज़ब्ती @ POTUS की उस घोषणा का समर्थन करती है, जो प्रतिबंधित जहाजों को निशाना बनाती है और जो पश्चिमी गोलार्ध की सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पहुंचाते हैं. यह ऑपरेशन DHS के घटकों द्वारा @DeptofWar के समर्थन से किया गया है, जो मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरे सरकारी दृष्टिकोण को दिखाता है.'

Advertisement

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

इस मामले पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'प्रतिबंधित और अवैध वेनेजुएला के तेल की नाकेबंदी पूरी तरह से प्रभावी है दुनिया में कहीं भी.' इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब अमेरिकी कोस्ट गार्ड रूसी झंडा लगे जहाज पर चढ़े, तो मरीनरा के आस-पास कोई रूसी जहाज नहीं था. इससे अमेरिकी और रूसी सेनाओं के बीच संभावित टकराव टल गया.

बेला 1 नाम के टैंकर पर अमेरिका ने लगाया है प्रतिबंध 

आपको बता दें कि अमेरिका ने मूल रूप से बेला 1 नाम के इस टैंकर पर साल 2024 से प्रतिबंध लगा रखा है, जिसके बाद इसका नाम बदलकर मरीनरा कर दिया गया. यह टैंकर ईरान से वेनेजुएला जा रहा था, लेकिन वेनेजुएला के पानी के पास चल रहे प्रतिबंधों से प्रभावित तेल टैंकरों को जब्त करने के लिए अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश के बाद रास्ता बदल लिया. उसके बाद यह जहाज सीधे अटलांटिक की ओर वापस चला गया था. 

Advertisement

US सैनिकों ने जहाज पर चढ़ने की कोशिश की 

यह भी पढ़ें

अमेरिका द्वारा की गई इस कार्रवाई पर रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर RT ने दो धुंधली तस्वीरें जारी की हैं, इसमें एक हेलीकॉप्टर टैंकर के पास आता दिख रहा है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक ऑपरेशन चल रहा है. इसके अलावा रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना उस जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें