×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ईरान का बड़ा दावा- इजरायल-अमेरिका ने हमारी परमाणु साइट पर किया हमला; IAEA का अलर्ट- खाली कराने पड़ सकते हैं कई शहर

US-Israel-Iran War Live Updates: इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर जबरदस्त हमले कर रहे हैं. ईरान के खिलाफ अमेरिका का Operation Epic Fury और इजरायल का Operation Lion's Roar जारी है.

02 Mar, 2026
07:11 AM
ईरान का बड़ा दावा- इजरायल-अमेरिका ने हमारी परमाणु साइट पर किया हमला; IAEA का अलर्ट- खाली कराने पड़ सकते हैं कई शहर

इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर जबरदस्त हमले कर रहे हैं. तीसरे दिन पूरे मिडिल ईस्ट में हर तरफ अफरा-तफरी मची है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में टकराव बढ़ता जा रहा है. अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अपने तेवर जाहिर कर दिए हैं. ईरान में जामकरान मस्जिद पर 'इंतकाम का झंडा' फहराया गया. ईरान ने जवाबी हमले में 'करारा' जवाब देने का दावा करते हुए इजरायल और मिडिल ईस्ट में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका का 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) और इजरायल का 'ऑपरेशन लायंस रोर' (Operation Lion's Roar) जारी है. अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) के साथ-साथ IRGC के कई टॉप कमांडर और डिफेंस मिनिस्टर भी मारे गए हैं.

 

10:57 AM (17h पहले)

एयर स्ट्राइक में ईरान के मंत्री और खुफिया विभाग के कई अफसरों की मौत

Posted by: विनय गौड़

IDF ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत ईरान के खुफिया मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों को टारगेट कर मार गिराया है. IDF ने कहा कि कार्रवाई सटीक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर की गई. जिसके तहत तेहरान स्थित मंत्रालय मुख्यालय पर भी हमला किया गया.

10:15 AM (17h पहले)

"हमारी न्यूक्लियर साइट पर हुआ अटैक"

Posted by: विनय गौड़

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग तीसरे दिन भी जारी है और ये लगातार भीषण होती जा रही है. ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसकी न्यूक्लियर साइट पर इजरायल और अमेरिका ने हमला किया है. IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया. ईरानी राजदूत दावा किया कि ईरान की नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया गया है. 

इस बीच वियना में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है. IAEA ने इस हमले में रेडिएशन की चेतावनी दी है और कहा है कि कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है.

09:39 AM (18h पहले)

ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन अलर्ट

Posted by: विनय गौड़

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ईरान में जारी युद्ध को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. IAEA ने कहा कि कई शहरों को कराना पड़ सकता है खाली. उन्होंने बताया कि ईरानी परमाणु नियामक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिशें अब तक विफल रही हैं और कोई जवाब नहीं मिला है. 

ग्रॉसी ने सभी पक्षों से सैन्य ऑपरेशन्स में अत्यधिक संयम बरतने की गुजारिश की है. उनका मानना है कि मौजूदा स्थिति में किसी भी तरह की सैन्य बढ़ोतरी क्षेत्रीय और ग्लोबल पीस के लिए खतरा हो सकती है. उन्होंने दोहराया है कि सभी संबंधित पक्षों को जंग जैसे कदमों से बचना चाहिए.

08:01 AM (19h पहले)

ईरान ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर किया हमला

Posted by: विनय गौड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में दुबई में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है. दुनिया के सबसे बड़े ऑयल टैंक 'अरामको' पर ईरान ने अटैक किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको को ड्रोन हमलों के बाद बंद कर दिया गया. एक अधिकारी के मुताबिक, अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है.

07:15 AM (20h पहले)

F-15 लड़ाकू विमान क्रैश होने का वीडियो

Posted by: विनय गौड़

ईरान से जुड़े कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिका का जो F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है उसे ईरानी मिसाइल ने मार गिराया. बताया जा रहा है कि विमान का पायलट सुरक्षित है. हालांकि, अब तक इस खबर की पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और न ही कुवैत की तरफ से कोई बयान आया है.

07:13 AM (20h पहले)

ईरान ने कुवैत में मार गिराया अमेरिका का F-15 जेट

Posted by: विनय गौड़

कुवैत में अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. बता दें कि F-15 लड़ाकू विमान दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक विमानों में से एक माना जाता है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें