Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली वालों की हुई मौज! घर की छत पर फ्री में लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल से मिलेगी राहत

Solar Panel Free in Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो के दौरान इस योजना से जुड़ी अहम जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली के खर्च से राहत पाएं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

Solar Panel: अगर आप भी हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके घर का बिजली खर्च कम हो जाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है... केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोग अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं.... इससे न सिर्फ बिजली के बिल में बचत होगी, बल्कि आने वाले समय में पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम हो सकती है...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो के दौरान इस योजना से जुड़ी अहम जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली के खर्च से राहत पाएं. 

3 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर क्या फायदा मिलेगा?

Loading Ad...

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि दिल्ली में 3 किलोवाट क्षमता तक का सोलर प्लांट लगवाने पर उपभोक्ताओं को अपनी जेब से पैसा नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकारी सहायता के जरिए इसे मुफ्त में लगवाने की सुविधा दी जा रही है... वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपने घर की जरूरत के हिसाब से 3 किलोवाट से ज्यादा क्षमता वाला सोलर प्लांट लगवाना चाहता है, तो उसे अधिकतम 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है... ऐसे में जिन परिवारों के घर में बिजली की खपत ज्यादा है, उनके लिए भी यह योजना फायदेमंद साबित हो सकती है...

Loading Ad...

दिवाली पर पटाखे जलाना पड़ सकता है भारी! बिना अनुमति फोड़े तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

दिल्ली में एक लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

सोलर पैनल को लेकर दिल्ली के लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक एक लाख से ज्यादा लोग पीएम सूर्य घर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं... इससे साफ है कि लोग अब बिजली का खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं...

घर बैठे कैसे करें पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन?

Loading Ad...

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कहीं सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है...आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...

इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं... यहां अपना राज्य दिल्ली चुनें....इसके बाद अपनी बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का नाम, बिजली कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें;...रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी छत पर उपलब्ध जगह और बिजली की जरूरत के हिसाब से सोलर प्लांट की क्षमता चुनकर आवेदन सबमिट करें.., यह योजना दिल्ली के उन परिवारों के लिए अच्छा मौका है जो लंबे समय तक बिजली के बिल में बचत करना चाहते हैं... हालांकि, आवेदन करने से पहले पात्रता, सब्सिडी और इंस्टॉलेशन से जुड़ी शर्तों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांच लें...

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...