Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘आप लोगों ने दीदी को भगा दिया…’, जब संसद में प्रियंका गांधी से भिड़ गए ममता के सांसद, देखें दिलचस्प Video

TMC के सांसद कल्याण बनर्जी संसद में बागी सांसदों के पोस्टर पहनकर पहुंचे. इस दौरान प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों ने उन्हें टोका. इस बातचीत में TMC और कांग्रेस की बंगाल में लड़ाई को सामने ला दिया.

Image Source- Screengrab/ViralVideo
Loading Ad...

लोकसभा का मॉनसून सत्र हंगामे से भरा है. एक तरफ जहां एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा. दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का हुलिया चर्चा में आ गया. वे 20 TMC सांसदों के NCPI में मर्जर का विरोध कर रहे थे. इसलिए वे सदन में बागी सांसदों के पोस्टर पहनकर पहुंच गए. इस दौरान संसद परिसर में उनकी कांग्रेस सांसदों के साथ दिलचस्प बहस भी हुई. 

जब संसद परिसर में कल्याण बनर्जी TMC के बागी सांसदों के खिलाफ विरोध जता रहे थे. तब वहां प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद पहुंच गए. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत होने लगी, लेकिन इस बातचीत ने धीरे-धीरे बंगाल में TMC और कांग्रेस की कलई खोल दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

जब आमने-सामने आए प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी 

Loading Ad...

कल्याण बनर्जी को बागी सांसदों के पोस्टर में देखकर प्रियंका गांधी कहती हैं, ‘कुछ लोग पहले हमारे यहां से आपके यहां गए, फिर आपके यहां से कहीं और चले गए.’ 

Loading Ad...

प्रियंका गांधी की ये बात सुनकर वहां मौजूद अन्य कांग्रेस सांसद हंसने लगे. कल्याण बनर्जी ने कहा, वो लोग हमारे टिकट पर जीते थे. आप लोग तो वहां से 2014 में ही चले गए थे. आपका उधर (पश्चिम बंगाल) में कुछ भी नहीं है. कल्याण बनर्जी फिर दोहराते हुए कहते हैं, वो लोग कभी भी आपके टिकट से पार्लियामेंट में नहीं आए हैं. 

TMC सांसद की इस बात का जवाब देने सांसद पप्पू यादव आगे आए और कहा, वो लोग (बागी) थे तो कांग्रेसी ही न. इस पर कल्याण बनर्जी बोल पड़ते हैं, अरे कांग्रेस तो हम भी थे. ये सुनकर सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. 

‘दीदी को नहीं भगाते तो ये हाल नहीं होते…’

कल्याण बनर्जी अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं, मैं भी कांग्रेस में था, यूथ कांग्रेस प्रसिडेंट था, आप लोगों ने तो दीदी को भी भगा दिया था. ये बात बोलो, 1997 में दीदी को भगा दिया था. कल्याण बनर्जी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहते हैं, अगर दीदी को नहीं भगाते तो आप लोगों की ये हालत नहीं होती. 

Loading Ad...

इस पर प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा, ‘दीदी को राजीव जी बहुत मानते थे.’ फिर कल्याण बनर्जी कहते हैं राजीव जी ने दीदी को सम्मान दिया था. इस पर पप्पू यादव ने कहा, सोनियां गांधी ने तो ममता बनर्जी को बेटी की तरह माना. जिस पर कल्याण बनर्जी ने उन्हें टोकटे हुए कहा, सुनो पप्पू सिंह, इस पर वहां मौजूद मीडिया पर्सन ने कहा, पप्पू सिंह नहीं पप्पू यादव हैं. 

कल्याण बनर्जी ने अपने आरोपों का सिलसिला जारी रखा और कहा, उस समय आप (कांग्रेस) CPI के साथ एक हो गए थे. फिर पप्पू यादव ने उन्हें टोका और कहा, आज कांग्रेस साथ है ना. 

यह भी पढ़ें- एंटी पेपर लीक बिल पर सोनम वांगचुक ने सरकार को दिया समर्थन, साथ में छात्रों से जुड़ी अब कौनसी मांग की?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसदों की इस दिलचस्प बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के बाद तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच झगड़े की पूरी हिस्ट्री बाहर आ गई. हालांकि कुछ लोग इसे स्वस्थ बहस का उदाहरण भी मान रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...