Advertisement
फूल-माला तोहफे नहीं... IV Drip से हुआ शादी में मेहमानों का स्वागत, वजह कर देगी हैरान, देखें दिलचस्प Video
Viral Video: कुछ समय पहले एक ऐसी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई जिसने शादियों के अनुभव को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हलचल मचा दी हैं, लोग इसकी सुरक्षा, क़ानूनीता और मेडिकल जोखिम पर सवाल उठा रहे हैं.
Advertisement
Weeding Guest IV drips Trend: भारतीय शादियां सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं होती, बल्कि एक पूरे जश्न का त्यौहार होती हैं. ये कई दिनों तक चलती हैं , हल्दी और मेहंदी से लेकर संगीत, डांस, भारी खाने और रातभर चलने वाली पार्टियों तक. मेहमान अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनकर आते हैं, हर फंक्शन एक मिनी - फेस्टिवल की तरह लगता है, और हर साल लोग कुछ नया, कुछ बड़ा और कुछ चौकानें वाला करने की कोशिश करते हैं. लेकिन कुछ समय पहले एक ऐसी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई जिसने शादियों के अनुभव को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हलचल मचा दी हैं, लोग इसकी सुरक्षा, क़ानूनीता और मेडिकल जोखिम पर सवाल उठा रहे हैं.
शादी में IV ड्रिप बार!
सोचिए, आप शादी में पहुंचे हैं, पूलसाइड पर आराम से बैठे हैं और आपके हाथ में ग्लास या प्लेट नहीं, बल्कि IV ड्रिप लगी हुई है! जी हाँ, वायरल वीडियो में यही दिख रहा था. मेहमान आराम से सोफों पर बैठे, और एक बार में सिर्फ विटामिन-इन्फ्यूजन ले रहे थे.
ये वीडियो @skulptedbykan इंस्टाग्राम पेज पर वायरल हुआ. कैप्शन में लिखा गया था कि सोचिए आप डेस्टिनेशन वेडिंग में हैं, और नींबू पानी की जगह आपको मिल रहा है एक दमदार IV बार..विचार जितना सिंपल लगता है, असल में वह पूरे वेडिंग एक्सपीरियंस को एक नया लेवल दे देता है. अगर आप 2026 में शादी कर रहे हैं, तो ये आइडिया दिखने में भी स्टाइलिश है और हेल्थ के लिए भी मददगार हो सकता है.
Advertisement
हैंगओवर क्योर या रिस्की ट्रेंड?
Advertisement
दरअसल, ये IV ड्रिप बार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं. कई शादियों में देर रात पार्टी, शराब और भारी खाने के बाद इसे हैंगओवर रिलीफ या क्विक वेलनेस बूस्ट के तौर पर लगाया जाता है. इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट मिलाए जाते हैं, जो तुरंत एनर्जी देने और स्किन ग्लो बढ़ाने का दावा करते हैं.
लेकिन डॉक्टरों की चेतावनी भी है. बिना किसी मेडिकल सुपरविजन के IV ड्रिप लेना खतरनाक हो सकता है, खासकर किसी होटल या पार्टी स्पॉट पर.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
Advertisement
इस ट्रेंड पर लोग दो हिस्सों में बंट गए. कुछ ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा: "बहुत कूल हो गया… अब अगला क्या, ओपन सर्जरी?" कुछ ने सोचा कि ये हेल्थ के लिहाज़ से सही नहीं है और कानूनी सवाल भी उठाए कि क्या यह वेंडर ऐसा कर सकता है? और कुछ ने इसे भारतीय शादियों की बदलती संस्कृति पर तंज कसा: "पहले शादियां रीति-रिवाज और पूजा के लिए होती थी, अब दारू और IV ड्रिप मेनस्ट्रीम हो गया." वहीं कुछ लोग ठहाके मार- मार कर हंस रहे हैं
यह भी पढ़ें
यह ट्रेंड एक तरफ़ से मज़ेदार और अलग लगता है, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. एक ओर शादियां स्टाइलिश और फैंसी होती जा रही हैं, दूसरी ओर यह याद दिलाती हैं कि कुछ चीज़ें केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी जरूरी होती हैं.