Advertisement
अरुणाचल की नदियों में केंद्रीय मंत्री ने की स्विमिंग, तेज बहाव में लगाए गोते, राहुल गांधी पर ली चुटकी, Video
किरेन रिजिजू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह नदी में तैरते नजर आ रहे हैं.
Advertisement
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज कल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. वे कभी दुर्गम और पहाड़ी रास्तों में ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं तो कभी नदियों के तेज बहाव में गोते लगाते हैं. इन दिनों वे अरुणाचल प्रदेश में अपने गांव में नई-नई एक्टिविटीज ट्राय कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे नदियों के तेज बहाव में स्विमिंग कर रहे हैं.
किरेन रिजिजू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह नदी में तैरते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान वह खुद गहरे पानी में जाने से बचने की सलाह भी दे रहे हैं. ये नदियां काफी गहरी और बड़ी हैं.
देखें Video
Advertisement
Never go to deep water, if you do not know swimming. Many people have drowned in the river. The rivers in Arunachal Pradesh are huge and very deep. pic.twitter.com/ITrb8S3MzN
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 23, 2026Advertisement
Loading Ad...
केंद्रीय मंत्री के शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं वे एक पेड़ पर चढ़े हुए हैं वहां तेज धारा में बहती नदी में कूद जाते हैं. गहरी नदी में भी केंद्रीय मंत्री बड़े आराम से तैराकी कर लेते हैं. वीडियो के कैप्शन में किरेन रिजिजू ने लिखा, ‘अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो कभी भी गहरे पानी में न जाएं. नदी में कई लोग डूब चुके हैं. अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं.’
रिजिजू के इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. उनकी फिटनेस की तारीफ भी हो रही है तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस की तुलना राहुल गांधी से की. इस पर केंद्रीय मंत्री ने दिलचस्प जवाब देते हुए राहुल गांधी की चुटकी ली. किरेन रिजिजू ने अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे नदी के पास खड़े हैं और तैराकी की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा ही कर रहा हूं. हो सकता है कि राहुल जी ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरे लिए तो यह रोज़मर्रा की बात है. मैं इसके लिए कोई ट्रेनिंग नहीं लेता क्योंकि बचपन से ही ये सब मेरे लिए बच्चों का खेल रहा है. मेरी ज़िंदगी रोमांच से भरी है. मैं यहां का खिलाड़ी हूं.’
Advertisement
Many people are saying that I'm also doing like Rahul Gandhi. Rahul ji may take training for such activities but it's normal routine in my life. I don't take training as these are child's play for me since childhood. My life is full of adventurous.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 23, 2026
Mein yahan ka khiladi hun 💪 https://t.co/hJhC0AT3hA pic.twitter.com/fvDaGKgr3W
किरेन रिजिजू ने क्यों किया राहुल गांधी का जिक्र
दरअसल, कांग्रेस के नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर हेल्दी फाइट होती रहती है. इसी साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी ने रिजिजू के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि रिजिजू ने उनसे पूछा था कि वह खुद को कैसे फिट रखते हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अपने जिउ-जित्सु एक्सरसाइज के बारे में बताया था. लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की नदियों में तैरने से पहले ट्रेनिंग की सलाह देते हुए आगाह कर दिया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- 'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं...' वाली बच्ची का नया Video, बताया कैसे बदल गई सोच, चीन तक गया बड़ा मैसेज!