Advertisement

Loading Ad...

'यह न्यूयॉर्क से बेहतर है...', मुंबई मेट्रो की दीवानी हुई अमेरिकी महिला, बोलीं- भारत के इस सिस्टम से अमेरिका को सीखना चाहिए

भारत में रह रही अमेरिकी महिला लिज पहली बार मुंबई मेट्रो में सफर कर इसकी फैन हो गईं. उन्होंने मुंबई मेट्रो की तुलना न्यूयॉर्क सबवे से करते हुए कहा कि अमेरिका को भारत के इस पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सीखना चाहिए. लिज ने सस्ते किराये, साफ-सफाई, ऑटोमैटिक दरवाजों और बेहतर सुविधाओं की जमकर तारीफ की.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

भारत की आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बनी हैं अमेरिका की रहने वाली लिज, जिन्होंने पहली बार मुंबई मेट्रो में सफर करने के बाद इसकी खुलकर तारीफ की है. उनका अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर गर्व के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लिज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मुंबई मेट्रो एक्सपीरियंस’ नाम से एक वीडियो साझा किया. वीडियो में उन्होंने मुंबई मेट्रो की कई ऐसी खूबियों का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें काफी प्रभावित किया. खास बात यह रही कि उन्होंने मुंबई मेट्रो की तुलना सीधे न्यूयॉर्क के सबवे सिस्टम से की और कहा कि अमेरिका को भारत के इस पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.

किराया और साफ-सफाई की हुई मुरीद 

Loading Ad...

वीडियो में लिज ने बताया कि मुंबई मेट्रो का किराया मात्र 20 रुपए से शुरू होता है, जो आम लोगों के लिए बेहद किफायती है. उन्होंने स्टेशन परिसर और ट्रेन के अंदर की साफ-सफाई की भी सराहना की. उनके अनुसार, यात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण किसी भी सार्वजनिक परिवहन की सबसे बड़ी ताकत होती है.

Loading Ad...

एयर कंडीशनिंग और सुरक्षा व्यवस्था ने किया प्रभावित

मुंबई की गर्म और उमस भरी जलवायु के बीच मेट्रो की शानदार एयर कंडीशनिंग ने भी उनका ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि ट्रेन के अंदर का माहौल आरामदायक और ठंडा है, जो यात्रा को सुखद बना देता है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए लगाए गए ऑटोमैटिक दरवाजों को भी उन्होंने आधुनिक और उपयोगी बताया. लिज को महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे की व्यवस्था सबसे अलग लगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए इस तरह की पहल बेहद सराहनीय है. उनका मानना है कि ऐसे कदम सार्वजनिक परिवहन को अधिक समावेशी और सुरक्षित बनाते हैं.

Loading Ad...

भारतीय यूजर्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने लिज का भारत में स्वागत किया और उनके अनुभव को सकारात्मक बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अक्सर भारत को दूसरे देशों से सीखने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस बार एक अमेरिकी नागरिक भारत की तारीफ कर रही हैं. एक श्याम नाम के यूज़र ने लिखा,'आखिरी लाइन के लिए धन्यवाद, आपका हमेशा स्वागत है.' तो कई यूज़र ने लीज भारत में अन्य जगहों पर भी जानें की सलाह दी. कई लोगों ने उन्हें दिल्ली मेट्रो में भी सफर करने की सलाह दी. 

यह भी पढ़ें

बहरहाल, लिज का यह अनुभव न केवल मुंबई मेट्रो की बढ़ती लोकप्रियता को बताता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत का सार्वजनिक परिवहन अब वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...