Advertisement
दिल्ली में होली पर हुई थी तरूण की हत्या, इसके जवाब में ईद के दिन मुस्लिम इलाके में पहुंच गए प्रदर्शनकारी, काटा भारी बवाल, VIDEO
दिल्ली के उत्तम नगर से बीते दिन एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. यहां पर हिंदू उन मुसलमानों के इलाके में घुस गए जिन्होंने एक बच्ची द्वारा पानी वाले रंग के गुब्बारे फेंकने और बुर्के वाली महिला को छींटे पड़ने के कारण बवाल काटा था और तरूण को घेरकर मौत के घाट उतार दिया था.
Advertisement
दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और RAF की तैनाती दिखाई दी. पुलिस ये मान कर चल रही थी कि ईद का मौक़ा है, मुसलमान इसे मनाएंगे और कहीं कोई ख़लल ना डाल दे. हालांकि जिस बात का पुलिस को डर था, वही हुआ. सैकड़ों की तादाद में हिंदू उत्तम नगर पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि जैसे हिंदुओं के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंक मचाया था, ठीक उसी तरह वो भी ईद नहीं मनाने देंगे.
आपको जो वीडियो NMF News दिखाने जा रहा है ये वही उत्तम नगर है जहां पर होली के मौक़े पर तरूण नाम के एक लड़के की हत्या सिर्फ़ इसलिए कर दी गई थी क्योंकि उसके घर की एक छोटी बच्ची की तरफ़ से फेंके गए पानी के ग़ुब्बारे के छीटें कथित तौर पर एक बुर्के वाली मुस्लिम महिला पर पड़ गया था. रंग के पानी की छींटों से बुर्के वाली महिला की कथित तौर पर भावनाएं आहत हो गईं. और इसकी वजह से 20-25 मुसलमानों ने तरूण को रास्ते में घेरकर, पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.
होली के मौक़े पर हुई इस वारदात के बाद दिल्ली में ज़बरदस्त बवाल मचा, पुलिस ने मौक़े से आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन हिंदू समुदाय के लोगों ने इसे इंसाफ़ नहीं माना. इसके बाद प्रदर्शनकारी ईद के मौक़े पर सड़कों पर उतर आए. वीडियो में आप हिंदू संगठनों के लोगों को देख सकते हैं.
Advertisement
Advertisement
इसके अलावा सैकड़ों हिंदू भी दिख रहे होंगे. पुलिस के सामने, मीडिया के सामने इन हिंदुओं की एक ही मांग रही कि तरुण के हत्यारों को फांसी दी जाए, इन्होंने हमारी होली ख़राब की हम इनकी ईद ख़राब करेंगे!
हिंदुओं का ये ग़ुस्सा साफ बता रहा है कि वो ऐसे जिहादियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं जो अपने दीन-ईमान के लिए किसी को भी मौत के घाट उतार दे. हालांकि मौक़े की नज़ाकत को देखते हुए इलाक़े में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.
Advertisement
इसी कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और माहौल को खराब होने से पहले ही संभाल लिया गया. इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस और RAF तैनात रही, ताकि हालात सामान्य रहे और किसी को कोई दिक़्क़त ना हो. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने विरोध किया उनको एहतियातन डिटेन किया गया. हालातों पर NMF News की भी नजर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें