Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

चाकू पर लगा केक, बर्थडे पार्टी वाली तस्वीर, AI वाटरमार्क...सुप्रिया श्रीनेत की एक चालाकी, हो गई राहुल गांधी की फजीहत!

राहुल गांधी की बर्थडे पार्टी वाली एक कथित तस्वीर ने राहुल गांधी के साथ-साथ सुप्रिया श्रीनेत की भी फजीहत करवा दी. कहा जा रहा है कि श्रीनेत ने राहुल-खड़गे के साथ वाली जो तस्वीर पोस्ट की थी, वो AI जेनरेटेड है.

Image Source: @SupriyaShrinate/ X
Loading Ad...

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 19 जून को जन्मदिन मनाया. हाल ही में अपने जन्मदिन पर, उन्होंने दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी की उपस्थिति में केक काटकर जश्न मनाया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं.

सुप्रिया श्रीनेत की AI तस्वीर से हुई राहुल गांधी की फजीहत!

इसी दौरान सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की जन्मदिन पार्टी में पार्टी की प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत को कथित तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी की एक तस्वीर में अपनी AI जेनरेटेड तस्वीर भी जोड़ दी, ताकि ऐसा लगे कि वो भी उस पार्टी में शामिल हुई थीं. दावा है कि राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने फोटो पोस्ट की तो उसमें AI का वाटरमार्क दिखा, वहीं राहुल मोमबत्ती बुझा रहे हैं लेकिन कैंडल लगा ही नहीं, केक कटा नहीं लेकिन चाकू पर केक लगा है, गजब हो गया. हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये तस्वीर का सोर्स क्या है, किसने बनाई, पार्टी में किन लोगों को और क्यों नहीं बुलाया गया.

Loading Ad...

यूपी कांग्रेस ने राहुल गांधी की भगवान परशुराम से की तुलना, मचा बवाल

Loading Ad...

आपको बता दें कि ये कोई एक पहली घटना नहीं है जहां कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अतिउत्साह में ऐसे कारनामे किए जिसने अंततोगत्वा राहुल और पार्टी की ही फजीहत कराई. ऐसा ही एक मामला पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सामने आया जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में पूजते हुए मां गंगा की बीच धारा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका भव्य दुग्धाभिषेक किया. इस दौरान राहुल गांधी की भगवान परशुराम से तुलना ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया.

Loading Ad...

MP कांग्रेस ने भी युवाओं को बनाया बेवकूफ!

इसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कुछ ऐसा किया जिससे कांग्रेस पार्टी की बुरी फजीहत हुई. हुआ ये कि ग्वालियर में MPCC अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया था, जिसमें जेन-जी, युवाओं को ये कहकर बुलाया गया था कि विजेताओं को पुरस्कार, प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देने का वादा किया गया था, लेकिन उनके साथ वादाखिलाफी की गई.

यह भी पढ़ें

इसके बाद युवाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. फिर कांग्रेस की ही रैली में कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे जमकर लगने लगे. इन नारों को सुनकर कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए. कांग्रेस ने एक ओर जहां इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और इसे प्रायोजित करार दिया, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस के प्रति लोगों में गुस्सा करार दिया था. कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे ये "युवा" ग्वालियर में कांग्रेस की ही रैली में आये थे जो बाद में कांग्रेस पार्टी "मुर्दाबाद" के ही नारे लगाने लगे. इन लोगों का कहना था कि इन्हें कथित तौर पर झूठ बोलकर रैली में लाया गया. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इन्हें संभवतः सर्टिफिकेट देने का वादा किया पर मिला नहीं, ऊपर से भूखे-प्यासे रखा, जिस कारण युवाओं का गुस्सा भड़क गया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...