Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

समधी ने की 25 शादियां, फ्रॉड निकला दामाद… BJP विधायक ने रो-रोकर बयां किया दर्द, बेटी के साथ हुए धोखे पर बनाया Video

सीतापुर की सेउता सीट से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के साथ वीडियो जारी किया. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. साथ बैठी उनकी बेटी भी रो रही थीं.

Image Source- Screengrab/Video/Social Media/Gyan Tiwari
Loading Ad...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ… सरकार ने जोर-शोर से ये कैंपेन तो चलाया लेकिन अफसोस की नेताओं की बेटियां भी सेफ नहीं है. क्या हो जब विधायक को लाइव आकर अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगानी पड़े? क्या हो जब विधायक जी की बेटी के साथ शादी के नाम पर बड़ा फ्रॉड हो जाए. ये स्कैम हुआ है UP के सीतापुर से विधायक ज्ञान तिवारी की बेटी के साथ.

BJP विधायक ज्ञान तिवारी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बेटी की शादी में बड़े स्कैम का खुलासा किया. उन्होंने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं से शादी करने, धोखाधड़ी और करोड़ों की ठगी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. अपने वीडियो में BJP विधायक ज्ञान तिवारी भावुक नजर आए. 

BJP विधायक ने Video में बयां किया दर्द 

Loading Ad...

सीतापुर की सेउता सीट से विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के साथ वीडियो जारी किया. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. साथ बैठी उनकी बेटी भी रो रही थीं. Video में ज्ञान तिवारी बताते हैं कि ये लाइव वे जनप्रतिनिधि और विधायक नहीं बल्कि पिता की हैसियत से कर रहे हैं. उन्होंने बताया, 

साल 2024 में उन्होंने अपने बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से की थी. जिस बेटी को हमने MBBS डॉक्टर बनाया, वो ही बाप आज अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है. 

Loading Ad...

विधायक ने बताया, ‘जिन लोगो ने शादी करवाई उन्होंने बताया था कि यह अच्छा परिवार है मगर यह लोग ऐसे निकलेंगे पता नही था. ज्ञान तिवारी ने कहा,

‘मैंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, शादी के समय बोला गया कि उनका मुंबई में रियल स्टेट का काम है लेकिन जानकारी मिली है कि अनुज त्रिवेदी ने अलग अलग जगहों पर कई महिलाओं से शादी की है. उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं.’

दरअसल, विधायक के समधी अनुज त्रिवेदी को 25 शादियां कर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है. 

Loading Ad...

अनुज त्रिवेदी विज्ञापन के जरिये महिलाओ को शादी के नाम पर फंसाता था. उसके बाद करोङो रुपये की ठगी महिलाओ से कर फरार हो जाता है. विधायक ने अपने समधी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है. 

BJP विधायक ने बताया कि अनुज त्रिवेदी ने शादी के समय कथित तौर पर खुद को मुंबई में रियल एस्टेट कारोबारी बताया था. वहीं, अपने बेटे प्रखर के बारे में बताया था कि वह गांव में स्कूल चलाता है, लेकिन दोनों ने करोड़ों की ठगी की है. 

दामाद-समधी के साथ खत्म किए रिश्ते

Loading Ad...

ज्ञान तिवारी ने Video में बताया कि वह दामाद और समधी के साथ सभी रिश्ते खत्म कर चुके हैं. उन्होंने खुद के और बेटी के साथ इसे बड़ा धोखा बताया. इसके बाद उन्होंने रेउसा थाने में बकायदा FIR दर्ज करवाई है. विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- गोविंदा संग काम कर चुके डायरेक्टर शकील नूरानी पर एक्ट्रेस ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...