Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं...' वाली बच्ची का नया Video, बताया कैसे बदल गई सोच, चीन तक गया बड़ा मैसेज!

अरुणाचल प्रदेश की छोटी सी टिंकल की एक मासूम और भावुक अपील ने उन लोगों की सोच पर करारी चोट दी है. जो पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव करते हैं. बच्ची की मां ने वीडियो के पीछे की पूरी कहानी बताई है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. टिंकल वीडियो में गुस्से में देश के लोगों को डांट लगा रही है. वह कहती है कि मुझे बहुत गुस्सा आता है जब लोग मुझे चाइनीज कहते हैं. ‘मैं चाइनीज नहीं इंडियन हूं.’

टिंकल का यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया. अब टिंकल और उनकी मां ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि कैसे लोग टिंकल की छोटी सी अपील पर पूर्वोत्तर के लोगों के लिए अपने नजरिए को बदल रहे हैं. 

और बच्ची को चुभ गया चाइनीज वाला कमेंट...

Loading Ad...

टिंकल और उनकी मां ने IANS से बातचीत में कहा, जब टिंकल आइसक्रीम खाने गई थी. इस दौरान बच्ची का वीडियो मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वीडियो पर किसी ने कमेंट किया कि ‘तुम तो चाइनीज हो, इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोलती हो.’

Loading Ad...

बच्ची को ये बात इतनी चुभ गई कि उसने मां को आकर बड़े दुख के साथ बताया. फिर कहा, मैं इस पर एक वीडियो बनाऊंगी. ‘भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो.’

टिंकल की मां ने IANS को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था. टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं. टिंकल की मां ने कहा, ‘हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना.’

लोगों के दिल छू गया Video

टिंकल गोंगो इटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को 'चाइनीज' कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का ध्यान खींचा. उसकी सच्ची और सीधी बात ने लोगों के दिलों को छू लिया. इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. टिंकल का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावना को दर्शाता है, जो अक्सर इस तरह की टिप्पणियों का सामना करते हैं. 

Loading Ad...

अरुणाचल पर अपना दावा करता है चीन 

हाल ही में जब भारत ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों को अपने आधिकारिक नक्शे में शामिल कर नई पहचान दी थी. इस पर जब चीन की नजर पड़ी तो वह बौखला गया. ड्रैगन ने भारत के इस कदम को 'गैरकानूनी और अमान्य' करार दिया था. भारत ने 27 लोकेशन को नक्शे में शामिल कर चीन के इरादों को ही पलट दिया. भारत ने कूटनीतिक कदम उठाया तो चीन चिढ़ गया. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, 

'चीन भारत की ओर से गैरकानूनी रूप से बनाए गए तथाकथित 'अरुणाचल प्रदेश' को मान्यता नहीं देता है'. इससे यह सच्चाई भी नहीं बदलेगी कि जंगनान इलाका चीन का है. चीन तिब्बत को शिजांग और अरुणाचल प्रदेश को 'जंगनान' कहता है.’

Loading Ad...

बच्ची के वीडियो का संदेश चीन तक गया. अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने वाले चीन को बच्ची ने तगड़ा जवाब दिया है. चाइना अरुणाचल को अपना बता सकता है लेकिन अरुणाचल वाली खुद को भारत का कहलाना पसंद करते थे, करते हैं और करते रहेंगे, एक छोटी सी बच्ची ने थोड़े गुस्से और भावुक होते ही यह बात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को समझा दी. हालांकि बच्ची ने भारत के उन कुछ तथाकथित लोगों की सोच पर भी तमाचा जड़ा है जो अपने ही देश में पूर्वोत्तर के लोगों को चाइनीज कहकर भेदभाव करते हैं. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- तालाब में रहने को था मजबूर, मसीहा बनकर आए अनंत अंबानी, शख्स को एयरलिफ्ट कर मुंबई बुलाया, टॉप डॉक्टर्स करेंगे इलाज

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...