Advertisement

Loading Ad...

बदल गया ट्रेंड, वैलेंटाइन डे पर भारतीयों ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, फूलों से भी ज्यादा बिके कंडोम, जानें किस शहर ने किसे छोड़ा पीछे!

भारतीयों ने वैलेंटाइन पर रिकॉर्ड बना दिया. वैलेंटाइन वीक के दौरान फूल, चॉकलेट जैसे गिफ्ट्स के रिकॉर्ड तो कंडोम समेत कई सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ने तोड़ डाले. इतना ही नहीं हर शहर विभिन्न मामलों में आगे रहे.

वैलेंटाइन डे (सांकेतिक तस्वीर)
Loading Ad...

दुनियाभर में प्यार और इजहार के दिन के तौर पर मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे पर भारतीयों ने अपनी जागरुकता से सबको हैरान कर दिया है. इस दिन जहां लोग पहले चॉकलेट, केक, फूल और गिफ्ट्स खरीदते थे, वहां अब जेन जी, मिलेनियम, अल्फा...सब ने कंडोम की खरीदारी के मामले में रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इतना ही नहीं इस खास दिन कई सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में तेजी देखी गई है. इस ट्रेंड ने पूरी दुनिया में इंडियंस की पसंद और अवेयरनेस को लेकर चर्चा हो रही है.

कहा जा रहा है कि भारतीयों ने सेक्सुअल प्रोडक्ट्स की खरीद के मामले में पिछले साल यानी कि 2025 को भी पीछे छोड़ दिया है. खबर के मुताबिक ऑनलाइन डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स की मौजूदगी और इन सामानों की आसान उपलब्धता ने लोगों का काम आसान कर दिया है. इसलिए इसकी बिक्री में तेजी देखी जा रही है.

क्विक कॉमर्स ऐप्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 7 से 14 फरवरी के दौरान सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री काफी हुआ और इसके आकंड़े काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं. वहीं इंस्टामार्ट की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल वैलेंटाइन डे पर लोगों ने 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए 

Loading Ad...

2025 का भी टूट गया रिकॉर्ड 

Loading Ad...

अब हर चीज लोग ऑनलाइन ही ऑर्डर करते हैं और क्विक कॉमर्स ऐप्स के लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री के आकंड़े काफी ज्यादा शॉकिंग है. हाल ही आई इंस्टामार्ट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार,इस साल वैलेंटाइन डे पर लोगों ने 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए . 

कैसे बढ़ गई कंडोम की बिक्री!

Loading Ad...

रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे ज्यादा कंडोम से लेकर अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स तक प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए गए. इतना ही नहीं इस कैटेगरी में साल-दर-साल तीन गुना बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक ओर जहां पहले इन सब चीजों को एक टैबू के तौर पर देखा जाता था. सामाजिक और नैतिक तौर पर इस पर बात भी मुश्किल थी. इसको लेकर लोग खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब समय के साथ ट्रेंड बदल गया है. कंडोम के बढ़ते ऑर्डर इसी बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं. अब लोग इन विषयों पर खुलकर सोच रहे हैं. और तो और इन्हें भर-भर कर ऑर्डर भी कर रहे हैं.

किस प्रोडक्ट की रही सबसे ज्यादा मांग?

वैलेंटाइन डे 2026 पर भारत में खरीदारी का ट्रेंड सिर्फ गिफ्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों ने जमकर खर्च किया। सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स के साथ साथ ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक बाथ, बॉडी और मेकअप से जुड़े प्रोडक्ट्स वैलेंटाइन डे कार्ट में सबसे ज्यादा जोड़े गए। कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15 हजार 93 रुपये का मेकअप खरीदा। वहीं सूरत के एक ग्राहक ने 10 हजार 845 रुपये के हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स मंगवाए।

Loading Ad...

कौन शहर किस मामले में रहा आगे?

यह भी पढ़ें

दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को भी कुछ शहरों ने पीछे छोड़ दिया। चॉकलेट और टेडी की डिमांड भी कम नहीं रही। कोलकाता में एक शख्स ने 25 हजार रुपये की चॉकलेट ऑर्डर की। टेडी डे के मौके पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं वैलेंटाइन कार्ड्स की खरीद में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर वैलेंटाइन डे 2026 पर देशभर में गिफ्टिंग, ग्रूमिंग और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...