Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दूल्हे की नौकरी नहीं, चाहिए ये हुनर... शादी के वायरल विज्ञापन में ऐसी शर्तें, पढ़कर यूजर्स भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिया का अनोखा शादी विज्ञापन वायरल है. दूल्हे के लिए रील्स बनाने, वीडियो एडिटिंग और कैमरे के सामने सहज होने जैसी शर्तें रखी गई हैं. साथ ही जॉइंट फैमिली से नहीं होने की बात कही गई है.

Image Source: NMF Input
Loading Ad...

शादी के विज्ञापनों में आज तक आप लोगों ने आमतौर पर नौकरी, कमाई, परिवार और कद-काठी जैसी खूबियों का जिक्र देखा होगा. लेकिन मौजूदा समय में सोशल मीडिया के इस दौर का असर अब शादी के विज्ञापन पर भी सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का विज्ञापन वायरल हो रहा. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. 

दरअसल, वायरल हो रहे एक कथित अखबार के विज्ञापन ने इस पारंपरिक अंदाज को पूरी तरह बदल दिया है. विज्ञापन में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए ऐसी शर्तें रखी हैं, जिसे पढ़कर लोग हैरान हो गए हैं. अब इस पर लोग मजेदार सवाल पूछ रहे हैं.

दूल्हे में चाहिए रील्स बनाने का हुनर

Loading Ad...

वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, रिया नाम की एक इन्फ्लुएंसर अपने लिए ऐसे जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं, जो कैमरे के सामने सहज हो. विज्ञापन में कहा गया है कि लड़का रिलेशनशिप रील्स बनाने के लिए तैयार रहे और ट्रेंडिंग गानों पर कंटेंट बनाने की समझ रखता हो. इतना ही नहीं, उम्मीदवार को वीडियो एडिटिंग भी आनी चाहिए. विज्ञापन में Premiere Pro जैसे सॉफ्टवेयर पर वीडियो और व्लॉग्स एडिट करने की क्षमता को भी जरूरी बताया गया है. साथ ही, लड़का जॉइंट फैमिली से नहीं होना चाहिए.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: पापा विधायक हैं हमारे…! BJP विधायक की बेटी ने महिला इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, Video आया सामने 

पहले देखनी होगी ये वेब सीरीज

Loading Ad...

विज्ञापन में एक और दिलचस्प शर्त बताई गई है. कथित तौर पर संपर्क करने से पहले उम्मीदवार को Amazon miniTV की सीरीज ‘Half Love Half Arranged’ देखने की सलाह दी गई है. मकसद यह बताया गया है कि उम्मीदवार पहले से समझ सके कि किस तरह के लड़के पसंद नहीं हैं.

सोशल मीडिया पर जमकर बने मीम्स

स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पेज @findingoodads ने शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर दूल्हा चाहिए या वीडियो एडिटर. एक यूजर ने इसे बिना सैलरी वाला जॉब ऑफर तक बता दिया. वहीं, कुछ लोगों ने विज्ञापन का समर्थन करते हुए कहा कि अपनी पसंद और करियर को लेकर स्पष्ट होना गलत नहीं है. एक सोनिया नाम की यूज़र ने लिखा, 'वैसे, मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता. लड़की के करियर के लक्ष्य बहुत साफ़ हैं और उसे अपनी ज़िंदगी को लेकर अच्छी स्पष्टता है. अच्छी बात है.' एक अन्य यूज़र ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है.  हमें ईमानदार पुरुषों और महिलाओं की तारीफ़ करनी चाहिए.  हालांकि, NMF NEWS इस वायरल पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: न डिग्री, न बड़ा पद... ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाला शख्स बोलता है 19 भाषाएं, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, वायरल शादी के इस विज्ञापन ने बदलते दौर में रिश्तों को लेकर लोगों की बदलती पसंद और उम्मीदों पर नई बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे अपनी पसंद को लेकर साफ सोच का उदाहरण बता रहे हैं. फिलहाल, यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...