Advertisement
गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला, Video वायरल होने के बाद सामने आया आरोपी, जानें क्या कहा?
बाइकर का नाम सिया बताया जा रहा है. वह बाइक से जा रही थीं, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार सफेद कार में सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी.
Advertisement
गुरुग्राम के लेडी बाइकर हादसे ने फिर एक बार सड़कों पर मंडराते खतरे की ओर इशारा किया है. रफ्तार का कहर या बेपरवाही इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला गुरुग्राम के बेहद पॉश गोल्फ कोर्स रोड का है. जहां एक व्हाइट कार ने लेडी बाइकर को टक्कर मारते हुए घसीटा.
बाइकर का नाम सिया बताया जा रहा है. वह बाइक से जा रही थीं, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार सफेद कार में सवार युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया, फिर जब बाइक नहीं रुकी तो कार को पास लाकर टक्कर मार दी. इस पूरी घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें Video
Advertisement
गुरुग्राम के लेडी बाइकर हादसे ने फिर एक बार सड़कों पर मंडराते खतरे की ओर इशारा किया है. रफ्तार का कहर या बेपरवाही इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला गुरुग्राम के बेहद पॉश गोल्फ कोर्स रोड का है. जहां एक व्हाइट कार ने लेडी बाइकर को टक्कर मारते हुए घसीटा. #ViralVideo… pic.twitter.com/V6w2ySkaoQ
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 14, 2026Advertisement
Loading Ad...
ये भयावह Video शेयर करते हुए लेडी बाइकर ने बताया, वह दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकली थी, तभी एक कार उनका पीछा कर रही थी. फिर सिया ने कार चालक को बोला की वह थोड़ा दूर चले लेकिन इसके बावजूद वह कार को बाइक के साथ चलाता रहा और फिर टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सिया सड़क पर गिर गई और बाइक के साथ घिसटती रही, कुछ दूरी पर जाकर बाइक अलग हो गई. इस हादसे में सिया घायल हो गईं, जबकि कार चालक कार लेकर फरार हो गया.
#WATCH | Delhi: Father of victim Sia says, “I only found out about the accident an hour ago. Otherwise, I would have gone and filed an FIR myself. It wasn’t even night; it happened during the day. We are fortunate that our daughter wasn’t hurt. I asked her, ‘If such an incident… https://t.co/m8JpGlS3Tj pic.twitter.com/83wjUaId6x
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 14, 2026Advertisement
Loading Ad...
वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम ही नहीं पूरे देश में गुस्सा है, सड़क पर चलते मनचलों और रैश ड्राइव करने वालों पर एक्शन की मांग तेज हो गई. पीड़िता सिया के पिता का कहना है कि यह घटना रात में नहीं, बल्कि दिन में हुई थी, ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
🚨 गोल्फ-कोर्स रोड रोड-रेज मामला
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 14, 2026
▪️ पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज न करवाने पर वायरल वीडियो का गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना सैक्टर-56 में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की।#GurugramPolice #RoadRage #ZeroTolerance #PoliceAction #SafeGurugram pic.twitter.com/6K0vPgY8TF
कौन है आरोपी, सामने आया बयान
Advertisement
इस मामले में सिया ने कोई FIR नहीं दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, कार चालक का नाम कल्याण बैंसला बताया जा रहा है. उसने इंडिया टुडे से बातचीत में घटना पर अपना पक्ष रखा है. कल्याण बैंसला ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहे थे. कार में उनके साथ उनकी बहन और उनकी बुआ का बेटा था. बैंसला ने दावा किया कि वीडियो में कही जा रही बात पूरी सच नहीं है.
उसके मुताबिक, लेडी बाइकर समेत कई बाइक राइडर्स उसकी कार के आसपास बेतरतीब तरीके से बाइक चला रहे थे. उसने उन लोगों को संभलकर चलाने के लिए इशारा भी किया लेकिन वह नहीं माने. कल्याण बैंसला के मुताबिक, बाइक के आगे पीछे चलने की वजह से कार सिया की बाइक से टकरा गई. उसने यह भी बताया कि कार को आगे टर्न भी लेना था इस वजह से भी यह हादसा हुआ. हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि टक्कर मारने के बाद आरोपी कल्याण रुका क्यों नहीं, वहां से भागा क्यों?
यह भी पढ़ें- कौन है वो लड़की? जिसके लिए CM हिमंत बिस्वा ने बीच सड़क रुकवाया काफिला, दिल छू लेगा Video
Advertisement
यह भी पढ़ें
कल्याण बैंसला ने Video को आधा अधूरा और एकतरफा बताया है. बैंसला ने यह भी बताया कि पुलिस से मिलकर उसने अपना पक्ष रखा है ताकि सोशल मीडिया पर चल रहे दावे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. कल्याण बैंसला ने साफ किया कि लेडी बाइकर को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी.