Advertisement
लॉन्च से पहले iPhone 18 Pro Max की झलक वायरल, एक कलर बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
iPhone 18 Pro Max: टेक दुनिया में इसकी लीक रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें इसके डिजाइन, कलर और कुछ संभावित फीचर्स की झलक सामने आई है. कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है...
Advertisement
iPhone 18 Pro Max: एप्पल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर Launch से पहले ही काफी हलचल देखने को मिल रही है. टेक दुनिया में इसकी लीक रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें इसके डिजाइन, कलर और कुछ संभावित फीचर्स की झलक सामने आई है.
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है...
नए कलर ऑप्शन - डार्क चेरी सबसे ज्यादा चर्चा में
लेटेस्ट लीक के अनुसार iPhone 18 Pro Max में इस बार कुछ नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. इनमें डार्क चेरी, लाइट ब्लू और ब्लैक जैसे रंग शामिल बताए जा रहे हैं.. सबसे ज्यादा चर्चा डार्क चेरी कलर की हो रही है, जिसे इस बार का सिग्नेचर कलर भी माना जा रहा है. यह रंग लाल और गुलाबी शेड्स का मिक्स है, जो फोन को एक अलग और लग्जरी लुक देता है.
ब्लैक वेरिएंट में भी इस बार थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां कैमरा मॉड्यूल और बैक पैनल में हल्का डिफरेंट फिनिश दिया जा सकता है, जिससे फोन और भी प्रीमियम नजर आए.
Advertisement
डिजाइन में क्या बदल सकता है?
Advertisement
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max का ओवरऑल डिजाइन ज्यादा बदला हुआ नहीं होगा. यह अपने मौजूदा Pro मॉडल्स जैसा ही रह सकता है, लेकिन कुछ छोटे और स्मार्ट बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कैमरा मॉड्यूल और बैक डिजाइन में हल्का अपडेट हो सकता है, जिससे फोन का लुक थोड़ा नया और फ्रेश लगे. कुल मिलाकर Apple इस बार बड़े बदलाव की बजाय refinement पर ज्यादा ध्यान दे सकता है.
परफॉर्मेंस और नए फीचर्स
Advertisement
iPhone 18 Pro Max में Apple का नया और पावरफुल A20 Pro Bionic चिप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके साथ कंपनी नया C2 मॉडेम भी ला सकती है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और भी तेज और स्टेबल हो सकती है.. इसके अलावा एक और दिलचस्प बात यह है कि Dynamic Island का साइज इस बार थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा और वीडियो या ऐप्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
बैटरी और परफॉर्मेंस में क्या फर्क होगा?
बैटरी कैपेसिटी में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन नए प्रोसेसर की वजह से बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है. यानी फोन पहले से ज्यादा स्मूद और पावर एफिशिएंट हो सकता है.
साथ ही कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि Apple इस इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी दिखा सकता है, हालांकि यह अभी सिर्फ अटकलों पर आधारित है.
Advertisement
अभी तक सिर्फ लीक, असली जानकारी का इंतजार
यह भी पढ़ें
फिलहाल iPhone 18 Pro Max को लेकर जो भी जानकारी सामने आ रही है, वह लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन नए कलर ऑप्शन, बेहतर चिप और डिजाइन अपडेट की वजह से यह फोन पहले से ही टेक दुनिया में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है और लोग इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.