Advertisement

Loading Ad...

प्रीमियम फोन अब कम दाम में! Galaxy S25 Edge पर भारी डिस्काउंट, प्रीमियम फीचर्स के साथ बचत

Galaxy S25 Edge: सैमसंग का नया Galaxy S25 Edge इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें कुल मिलाकर 40,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है. यह फोन अपने स्लिम डिजाइन, प्रीमियम लुक और हाई-एंड फीचर्स की वजह से पहले ही चर्चा में रहा है, और अब कीमत कम होने से यह और भी आकर्षक डील बन गया है..

Image Source: Canva
Loading Ad...

Samsung Galaxy S25 Edge: अगर आप कम कीमत में एक प्रीमियम और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है. सैमसंग का नया Galaxy S25 Edge इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें कुल मिलाकर 40,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है. यह फोन अपने स्लिम डिजाइन, प्रीमियम लुक और हाई-एंड फीचर्स की वजह से पहले ही चर्चा में रहा है, और अब कीमत कम होने से यह और भी आकर्षक डील बन गया है..

दमदार फीचर्स के साथ आता है प्रीमियम फोन

Galaxy S25 Edge में 6.6 इंच का बड़ा और शानदार Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो देखने का एक्सपीरियंस काफी बेहतर बनाता है. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता हेै. इसके साथ 12GB RAM मिलती है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी स्मूद चलता है.

Loading Ad...

कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो बेहद हाई-क्वालिटी फोटो क्लिक करता है. इसके साथ 12MP का दूसरा कैमरा भी मिलता है. वहीं फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है. फोन में 3,900mAh की बैटरी दी गई है और इसमें Galaxy AI जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और एडवांस बनाते हैं.

Loading Ad...

फ्लिपकार्ट पर मिल रही बड़ी छूट

इस फोन को भारत में करीब 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधा करीब 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
इसके अलावा चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,500 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है. अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो पुराना फोन देकर यह डील और भी सस्ती हो सकती है, और कीमत 53,000 रुपये से भी नीचे आ सकती है.

Loading Ad...

iPhone 16 पर भी मिल रहा ऑफर

सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि Apple का iPhone 16 भी इस समय डिस्काउंट में मिल रहा है. इस फोन की मौजूदा कीमत करीब 69,900 रुपये है, लेकिन क्रोमा स्टोर पर यह कई ऑफर्स के बाद लगभग 43,490 रुपये तक में खरीदा जा सकता है,.
इस ऑफर में बैंक कैशबैक, कूपन डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य फायदे शामिल हैं. हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 14 जून तक ही उपलब्ध रहेगा, इसलिए अगर आप iPhone लेने का सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका हो सकता है.

कम कीमत में प्रीमियम फोन लेने का सुनहरा मौका

Loading Ad...

कुल मिलाकर यह समय उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं. Samsung Galaxy S25 Edge और iPhone 16 दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट के प्रीमियम फोन हैं, और इस तरह की भारी छूट के साथ इनका मिलना एक अच्छा मौका माना जा सकता है.

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...