Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Apple यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, iPhone 18 Pro के आते ही पुराने मॉडल होंगे महंगे?

iPhone: iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी अपने कुछ पुराने iPhone मॉडल की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ा सकती है. यानी अगर आप पुराने iPhone को कम कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बार आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

Image Source: Canva/ Representative Image
Loading Ad...

iPhone: Apple के नए iPhone का इंतजार करने वाले लोगों के लिए इस बार खबर थोड़ी चौंकाने वाली हो सकती है. आमतौर पर जब Apple कोई नया iPhone लॉन्च करता है, तो पुराने मॉडल की कीमत कम हो जाती है, ताकि नए और पुरान फोन के बीच ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सके.लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी अपने कुछ पुराने iPhone मॉडल की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ा सकती है. यानी अगर आप पुराने iPhone को कम कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बार आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

जापान में बढ़ चुकी है iPhone 17 की कीमत

Apple ने हाल ही में जापानी बाजार में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके बाद ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी दूसरे देशों के बाजारों में भी पुराने iPhone की कीमत बढ़ा सकती है. हालांकि, अभी तक जापन के अलावा दूसरे बाजारों में iPhone की कीमत बढ़ाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इसलिए भारत में कीमत वास्तव में कितनी बढ़ेगी, यह फिलहाल साफ नहीं है. फिर भी Apple के हालिया फैसलों को देखते हुए कीमत बढ़ने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता.

Loading Ad...

Vivo के इस धांसू फोन की सेल शुरू! 7050mAh बैटरी और 50MP कैमरा, ऑफर्स भी तगड़े

Loading Ad...

8 सितंबर को आ सकता है iPhone 18 Pro

टिप्स्टर योगेश के मुताबिक, Apple 8 सितंबर को अपना बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है. इसी इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकती है. इसके अलावा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को भी लॉन्च किए जाने की चर्चा है, जिसे iPhone Ultra के नाम से जाना जा सकता है. हालांकि, लॉन्च डेट और इन डिवाइसेज को लेकर Apple ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए.

Loading Ad...

पुराने iPhone क्यों हो सकते हैं महंगे?

अगर Apple पुराने iPhone की कीमत बढ़ाता है, तो इसके पीछ बढ़ती लागत एक बड़ी वजह हो सकती है। पिछले कुछ समय से मेमोरी चिप और दूसरे स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की कीमतों को लेकर दबाव बना हुआ है. इसका असर कई कंपनियों के स्मार्टफोन की कीमतों पर देखने को मिला है. कुछ चीनी कंपनियों ने तो फोन की शुरुआती कीमत कम रखने के लिए कम रैम वाले मॉडल तक बाजार में उतारने शुरू कर दिए हैं.

iPad और MacBook की कीमतें भी बढ़ी हैं

Loading Ad...

Apple पहले ही अपने कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुका है. iPad और MacBook जैसे डिवाइस कई बाजारों में पहले की तुलना में महंगे हुए हैं. Apple CEO Tim Cook ने भी अमेरिकी मीडिया से बातचीत में संकेत दिया है कि कंपनी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कीमतों को बढ़ाने पर विचार कर सकती है. ऐसे में अगर iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत भी पिछली पीढ़ी से ज्यादा रहती है और पुराने iPhone की कीमत में भी बढ़ोतरी होती है, तो इस साल Apple के फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत में Apple कितनी कीमत बढ़ाता है और क्या iPhone 17 व iPhone Air भी इस बढ़ोतरी की चपेट में आते हैं. इसका साफ जवाब Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही मिलेगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...