Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बार-बार डेटा रिचार्ज की झंझट खत्म! 365 दिन वाला पैक, OTT और TV चैनल्स का भी फायदा

Mobile Cheapest Recharge: कुछ प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं, जबकि कुछ में डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. Jio, Vi, Artel और BSNL के इन प्लान्स में अलग-अलग फायदे दिए जा रहे है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Mobile Cheapest Recharge: अगर आपका मोबाइल डेटा महीने का समय पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो आपको बार-बार डेटा रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों के डेटा ऐड-ऑन पैक काम आ सकते हैं. खास बात यह है कि कुछ प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं, जबकि कुछ में डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. Jio, Vi, Artel और BSNL के इन प्लान्स में अलग-अलग फायदे दिए जा रहे है. आइए समझते हैं कि कौन सा प्लान किसके लिए बेहतर हो सकता है.

Jio का ₹2,000 वाला प्लान

Jio का ₹2,000 वाला डेटा पैक उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक एक्स्ट्रा डेटा की चिंता नहीं करना चाहते. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिन है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद यह पूरे साल चलेगा. कीमत के हिसाब से इसका रोज का खर्च करीब ₹5.47 बैठता है.\

Loading Ad...

इसमें एकमुश्त 365GB डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है. साथ ही, Jio 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता है. प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है. इसमें 15 OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जिनमें YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं. 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलता है. इसके लिए आपके नंबर पर एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

Loading Ad...

Airtel का बड़ा खेल! प्रीपेड से सस्ता पड़ा पोस्टपेड, ₹699 में 2 SIM का फैमिली प्लान

Vi का ₹1,189 वाला प्लान

Loading Ad...

Vi का ₹1,189 डेटा पैक भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसका रोज का खर्च करीब ₹3.25 है. इस प्लान में एकमुश्त 50GB डेटा मिलता है. हालांकि इसमें कोई OTT सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त बड़ा फायदा नहीं दिया गया है. अगर आपको पूरे साल के लिए सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा चाहिए और आपका इस्तेमाल ज्यादा नहीं है, तो यह विकल्प देखा जा सकता है. यह भी एक्टिव बेस प्लान के ऊपर काम करता है.

Airtel के ₹279 और ₹200 वाले प्लान

Airtel का ₹279 वाला डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें 30GB डेटा मिलता है और कीमत के हिसाब से रोज का खर्च करीब ₹9 आता है. डेटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त इस्तेमाल पर 50 पैसे प्रति MB का चार्ज लग सकता है. इमें Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Sony LIV जैसे OTT बेनिफिट मिलते हैं. वहीं ₹200 वाला पैक 28 दिनों के लिए है और इसमें भी 30GB डेटा मिलता है. इसका रोज का खर्च करीब ₹7.14 है. इसमें Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar Mobile, ZEE5 Premium और Sony LIV जैसे OTT फायदे शामिल हैं.

Loading Ad...

BSNL का ₹411 वाला प्लान

BSNL का ₹411 डेटा पैक 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमे एकमुश्त 100GB डेटा मिलता है और रोज का खर्च करीब ₹6.85 बैठता है. 100GB खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है. इसमें कोई OTT बेनिफिट नहीं मिलता.

अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो BSNL का यह पैक काम का हो सकता है, जबकि OTT पसंद करने वालों के लिए Airtel या Jio के विकल्प ज्यादा बेहतर रहेंगे. वहीं सालभर की वैलिडिटी चाहिए तो Jio और Vi के प्लान ज्यादा उपयोगी हैं. रिचार्ज से पहले अपने मौजूदा बेस प्लान और संबंधित कंपनी की शर्तें जरूर जांच लें.  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...