Advertisement
iPhone 17 खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को मिल रही बड़ी छूट
Flipkart Offers: Apple का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 इस समय Flipkart पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत लगभग 82,900 रुपये थी, लेकिन अब यह फोन इससे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
Advertisement
iPhone 17: अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो फिलहाल आपके लिए अच्छा मौका है. Apple का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 इस समय Flipkart पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत लगभग 82,900 रुपये थी, लेकिन अब यह फोन इससे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे ग्राहकों को अच्छी बचत मिल रही है..
फ्लिपकार्ट पर मिल रहा सीधा डिस्काउंट और बैंक ऑफर
फिलहाल iPhone 17 फ्लिपकार्ट पर करीब 77,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी करीब 5,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है. इसके अलावा अगर ग्राहक Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें लगभग 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है.. इस तरह कुल मिलाकर करीब 9,000 रुपये तक की बचत संभव हो जाती है. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन को देकर कीमत को और कम किया जा सकता है..
Advertisement
iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display सपोर्ट के साथ आता है. इसकी स्क्रीन काफी ब्राइट है और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है.
कैमरा और बैटरी का परफॉर्मेंस
Advertisement
कैमरा सेटअप भी काफी दमदार बताया जा रहा है. इसमें 48MP का प्राइमरी Fusion कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है..
बैटरी को लेकर कंपनी दावा करती है कि iPhone 17 पिछले मॉडल iPhone 16 की तुलना में करीब 6 घंटे ज्यादा बैकअप देता है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना आसान हो जाता है..
क्या अभी खरीदना सही रहेगा या इंतजार करें?
यह भी पढ़ें
अगर आप तुरंत नया iPhone लेना चाहते हैं और अच्छा ऑफर ढूंढ रहे हैं तो iPhone 17 इस समय एक मजबूत विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं और ज्यादा एडवांस मॉडल लेना चाहते हैं, तो आने वाली iPhone 18 सीरीज का इंतजार करना भी एक बेहतर फैसला हो सकता है.