Advertisement

Apple Fans के लिए खुशखबरी! iPhone 16 से Mac तक भारी छूट, एक्सचेंज और बैंक ऑफर से डबल बचत

Huge Discounts Exchange Offers: इस सेल में खास बात यह है कि अलग-अलग बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए कीमत को और भी कम किया जा सकता है. एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

Image Source: Social Media

Croma Offer: अगर आप काफी समय से नया iPhone, MacBook या Apple Watch लेने की सोच रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Croma पर “Everything Apple Sale” शुरू हो गई है, जहां कई Apple प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल में खास बात यह है कि अलग-अलग बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए कीमत को और भी कम किया जा सकता है. एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Tata NeuCard से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक NeuCoins की बचत भी संभव है. यानी सही ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाकर आप महंगे Apple प्रोडक्ट्स को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं.

iPhone 16 और iPhone 17 पर बड़ा फायदा

सबसे पहले बात करें iPhone 16 की, तो इसका 128GB वेरिएंट 69,900 रुपये की जगह 63,490 रुपये में मिल रहा है. इसके ऊपर 1,500 रुपये का कूपन, 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन का एक्सचेंज मूल्य जोड़ दिया जाए, तो कीमत काफी कम हो सकती है. अगर आप Tata Neu से पेमेंट करते हैं, तो अतिरिक्त बचत भी मिलती है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर यह फोन लगभग आधी कीमत के आसपास खरीदा जा सकता है, जो कि एक शानदार डील है.

वहीं iPhone 17 के 256GB वेरिएंट पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है.  इसकी एमआरपी 82,900 रुपये है, लेकिन कूपन, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की वैल्यू मिलाकर कीमत काफी घट जाती है. Tata Neu से 10 प्रतिशत तक की बचत जोड़ने के बाद यह फोन भी काफी किफायती हो जाता है. जो लोग ज्यादा स्टोरेज और लेटेस्ट मॉडल चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया मौका है.

MacBook Air M4 और iPad पर बैंक ऑफर

अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो MacBook Air M4 को 85,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ 10,000 रुपये का बैंक ऑफर भी शामिल है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह एक पावरफुल और हल्का लैपटॉप है, जो लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है.
वहीं iPad की शुरुआती कीमत 31,490 रुपये रखी गई है. जो लोग पढ़ाई, मूवी या हल्के ऑफिस वर्क के लिए टैबलेट चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

Apple Watch और AirPods पर भी छूट

स्मार्टवॉच पसंद करने वालों के लिए Apple Watch SE (3rd generation) 23,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही है. वहीं Apple Watch Series 11 44,400 रुपये में उपलब्ध है.
अगर आप वायरलेस ईयरबड्स लेना चाहते हैं, तो AirPods Pro (3rd generation) 25,900 रुपये की जगह 23,900 रुपये में खरीदे जा सकते हैं. यह म्यूजिक और कॉलिंग के लिए बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं.

पुराने मॉडल iPhone पर भारी कटौती

सेल में पुराने iPhone मॉडल्स पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 16 Pro 1,03,990 रुपये में उपलब्ध है और इसे ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है.
इसके अलावा iPhone 15 79,900 रुपये के बजाय 54,790 रुपये में मिल रहा है. iPhone 14 और iPhone 13 पर भी अच्छी कटौती की गई है, जिससे ये मॉडल पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं.

क्यों है यह सही समय खरीदारी का?

यह सेल उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो Apple प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन ज्यादा कीमत के कारण रुक जाते हैं. बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और NeuCoins की बचत मिलाकर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. अगर आपका पुराना फोन या डिवाइस एक्सचेंज में अच्छा मूल्य दे रहा है, तो यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए.

Advertisement

Advertisement

LIVE
अधिक →