Advertisement
Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! 288 रुपये के खर्च में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
Vi: इस प्लान की कुल कीमत 3,749 रुपये है, लेकिन अगर इसे पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो इसका खर्च करीब 288 रुपये प्रति 28 दिन की साइकिल पड़ता है. यानी कम मासिक खर्च में पूरे साल की सुविधा मिल जाती है.
Advertisement
Vi: मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई ऐसा प्लान तलाशता है, जिसमें कम खर्च में ज्यादा सुविधाएं मिल जाएं. अगर आप भी बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें इंटरनेट और कॉलिंग दोनों की चिंता खत्म हो जाए, तो Vi का यह एनुअल प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकत है. इस प्लान की कुल कीमत 3,749 रुपये है, लेकिन अगर इसे पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो इसका खर्च करीब 288 रुपये प्रति 28 दिन की साइकिल पड़ता है. यानी कम मासिक खर्च में पूरे साल की सुविधा मिल जाती है.
क्या मिलेगा इस प्लान में?
Vi के इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिनो की है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के बात कर सकते हैं.
इंटरनेट की बात करें तो इस प्लान में 4G और 5G दोनों नेटवर्क का फायदा मिलता है. हर 28 दिनों के लिए आपको 300GB डेटा दिया जाता है. इस डेटा पर कोई रोजाना की लिमिट नहीं होती, इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक दिन ज्यादा और दूसरे दिन कम डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे ही 28 दिन पूरे होते हैं, अगले 28 दिनों के लिए फिर से 300GB डेटा मिल जाता है..
Advertisement
4G और 5G दोनों यूजर्स को मिलेगा फायदा
Advertisement
Vi अभी देश के सभी हिस्सों में 5G सेवा नहीं दे रही है. ऐसे में अगर आप 5G नेटवर्क वाले इलाके में हैं, तो आपको 5G स्पीड का फायदा मिलेगा. वहीं जहां 5G उपलब्ध नहीं है, वहां आप 4G नेटवर्क पर इंटरनेट चला सकेंगे. यानी नेटवर्क के हिसाब से आपको बेहतर कनेक्टिविटी मिलती रहेगी.
किन लोगों के लिए सबसे बेहतर है यह प्लान?
Advertisement
अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल काफी ज्यादा है और आपको रोज मिलने वाली डेटा लिमिट पसंद नहीं आती, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. साथ ही, जो लोग हर महीने रिचार्ज कराने से बना चाहते है और पूरे साल की चिंता एक बार में खत्म करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह अच्छा विकल्प है. कम मासिक खर्च में कॉलिंग और इंटरनेट दोनों की सुविधा मिलना इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है.
OTT का फायदा नहीं मिलेगा
यह भी पढ़ें
इस प्लान की एक कमी यह है कि इसके साथ किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाता. आजकल कई मासिक रिचार्ज प्लान में OTT का फायदा मिलता है, लेकिन इस प्लान में ऐसा कोई लाभ शामिल नहीं है. हालांकि, अगर आपको OTT की जरूरत है तो आप अलग से Add-On प्लान ले सकते हैं या फिर Vi के ऐसे एनुअल प्लान चुन सकते हैं जिनमें OTT सब्सक्रिप्शन पहले से शामिल हो. लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ कॉलिंग, इंटरनेट और SMS है, तो यह प्लान कम कीमत में काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.