Advertisement

Loading Ad...

झाड़ू-पोछा की छुट्टी, अब रोबोट करेगा घर की सफाई, Dreame के नए वैक्यूम भारत में लॉन्च

Dreame Launched: स्मार्ट होम प्रोडक्ट बनाने वाली Dreame Technology ने भारत में दो नए रोबोट वैक्यूम लॉन्च किए हैं, Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra. ये सिर्फ मशीन नहीं हैं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे घर में एक छोटा सा हेल्पर आ गया हो, जो बिना कुछ कहे खुद ही सफाई कर देता है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Dreame new Vacuum Cleaners Launched in India: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है रोज़-रोज़ घर की सफाई करना झाड़ू लगाओ, फिर पोछा लगाओ, और अगले ही दिन वही हाल. ऐसे में स्मार्ट होम प्रोडक्ट बनाने वाली Dreame Technology ने भारत में दो नए रोबोट वैक्यूम लॉन्च किए हैं, Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra. ये सिर्फ मशीन नहीं हैं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे घर में एक छोटा सा हेल्पर आ गया हो, जो बिना कुछ कहे खुद ही सफाई कर देता है.

झाड़ू और पोछा-दोनों काम एक साथ

इन दोनों रोबोट्स की सबसे अच्छी बात यही है कि ये झाड़ू और पोछा दोनों काम एक साथ कर लेते हैं. आपको अलग-अलग मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती.
बस एक बार इसे चालू कर दीजिए… और यह खुद ही घर का नक्शा समझकर हर कोने में सफाई करने निकल पड़ता है. खास बात यह है कि यह फर्नीचर, तार या छोटे-मोटे सामान से टकराता नहीं, बल्कि उन्हें पहचानकर आराम से उनके आसपास से निकल जाता है.

Loading Ad...

खुद समझता है कहाँ क्या करना है

Loading Ad...

आपको बार-बार बताने की जरूरत नहीं कि कहाँ सफाई करनी है. ये रोबोट खुद ही समझ जाते हैं कि कहाँ फर्श है और कहाँ कालीन.
जैसे ही इसे कार्पेट मिलता है, यह अपने आप सक्शन बढ़ा देता है और पोछा ऊपर उठा लेता है ताकि कालीन गीला न हो. सच में, यह चीज़ इसे और भी स्मार्ट बना देती है.

Dreame L40 Ultra AE -पावरफुल और लगभग ऑटोमैटिक

Loading Ad...

Dreame L40 Ultra AE को कंपनी ने काफी पावरफुल बनाया है. इसमें 19,000Pa तक की सक्शन पावर दी गई है, जिससे धूल, बाल और छोटे कचरे आसानी से साफ हो जाते हैं.
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो यह और भी काम का है, इसमें दिया गया TriCut Brush लंबे बालों को उलझने नहीं देता. इसका “मॉपएक्सटेंड रोबोस्विंग” फीचर इसे दीवारों के किनारों और कोनों तक पहुंचा देता है, जहाँ हम अक्सर सफाई करना भूल जाते हैं. सबसे मजेदार बात, इसका पावर डॉक स्टेशन खुद ही कई काम कर देता है:

डस्ट अपने आप खाली
मॉप को गर्म पानी से साफ
जरूरत पड़े तो पानी भी खुद भर लेता है
मतलब आपको बार-बार मशीन के पीछे भागने की जरूरत नहीं.

स्मार्ट दिमाग- 3DAdapt नेविगेशन

Loading Ad...

इस रोबोट में ऐसा सिस्टम दिया गया है जो कैमरा और सेंसर की मदद से घर को “देखता” है और समझता है.
कुर्सी, टेबल, खिलौने या कोई भी सामान यह उनसे टकराने के बजाय आराम से रास्ता बदल लेता है. इससे ना मशीन को नुकसान होता है, ना आपके घर के सामान को.

Dreame D20 Ultra -  कम कीमत में दमदार काम

Dreame D20 Ultra थोड़ा बजट फ्रेंडली है, लेकिन काम के मामले में यह भी पीछे नहीं है.
इसमें 13,000Pa की सक्शन पावर मिलती है और DuoScrub मॉपिंग सिस्टम दिया गया है ,जिसमें दो घूमने वाले मॉप जिद्दी दाग तक साफ कर देते हैं.
इसकी 5200mAh बैटरी करीब 250 मिनट तक चल सकती है, यानि एक बार चार्ज करके पूरा घर आराम से साफ हो सकता है.
और हाँ, इसमें भी ऐसा सिस्टम है जिससे डस्ट बैग को बार-बार खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती ,कई दिनों तक यह खुद ही काम करता रहता है.

Loading Ad...

कीमत और कहाँ मिलेगा

Dreame L40 Ultra AE की कीमत: 59,999 रुपये
Dreame D20 Ultra की कीमत: 39,999 रुपये
ये दोनों रोबोट 18 मार्च से Amazon India और Croma के कुछ स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...