Advertisement

Loading Ad...

Reliance Jio का तगड़ा प्लान, रोज 2.5GB डेटा के साथ OTT सब्सक्रिप्शन फ्री

Recharge Plans : रिलायंस Jio ने 349 रूपये का एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो खास तौर पर मिड -रेंज  यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और साथ में बिना रुके कॉलिंग भी चाहते हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

Reliance Jio Recharge Plans: आजकल हर कोई ऐसा रिचार्ज प्लान चाहता है जिसमें कम पैसे में ज्यादा सुविधाएं मिल जाएं चाहे वो इंटरनेट हो, कॉलिंग हो या एंटरटेनमेंट. इसी जरूरत को समझते हुए रिलायंस Jio ने 349 रूपये का एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो खास तौर पर मिड -रेंज  यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और साथ में बिना रुके कॉलिंग भी चाहते हैं.

28 दिन की वैलिडिटी और रोजाना भरपूर डेटा

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यानी एक बार रिचार्ज करवाया और पूरे महीने तक टेंशन खत्म.इसमें हर दिन 2 से 2.5GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलता है (इलाके के हिसाब से थोड़ा फर्क हो सकता है).अगर पूरे महीने का हिसाब लगाएं तो यूजर को काफी अच्छा डेटा मिल जाता है, जिससे आराम से वीडियो देख सकते हैं, सोशल मीडिया चला सकते हैं या ऑनलाइन काम कर सकते हैं. इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, मतलब जितनी चाहें उतनी बात करें, कोई लिमिट नहीं. साथ ही रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं, जो आज भी कई कामों में काम आते हैं.

Loading Ad...

रोजाना खर्च कम, फायदा ज्यादा

Loading Ad...

अगर इस प्लान को रोज के हिसाब से देखें, तो यह करीब 14 रुपये प्रतिदिन पड़ता है. इतने कम खर्च में इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग- तीनों सुविधाएं मिलना इसे एक किफायती विकल्प बनाता है. खासकर स्टूडेंट्स या ऐसे लोग जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए यह प्लान काफी सही बैठता है.

5G यूजर्स के लिए खास फायदा

Loading Ad...

इस प्लान की एक बड़ी खासियत इसका 5G सपोर्ट है. अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क है और आपका फोन भी उसे सपोर्ट करता है, तो आप तेज स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं.अच्छी बात यह है कि 5G पर आपको बिना रोजाना लिमिट के इंटरनेट मिलता है, लेकिन महीने में करीब 300GB तक ही फुल स्पीड रहती है. उसके बाद स्पीड थोड़ी कम हो सकती है. फिर भी आम इस्तेमाल जैसे वीडियो देखना, इंस्टाग्राम चलाना या ब्राउजिंग करना के लिए यह लिमिट काफी होती है.

एंटरटेनमेंट भी मिलेगा साथ में

यह प्लान सिर्फ इंटरनेट और कॉलिंग तक सीमित नहीं है. इसमें आपको JioHotstar का 28 दिनों का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यानी आप अपने फोन पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं. जो लोग अलग से OTT का खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए यह एक बढ़िया बोनस जैसा है.

Loading Ad...

 हर जगह एक जैसा नहीं है प्लान

एक बात ध्यान रखने वाली है कि इस प्लान के फायदे हर शहर में एक जैसे नहीं हो सकते. फिलहाल यह Delhi और आसपास के इलाकों में ज्यादा एक्टिव है, लेकिन कुछ जगहों पर डेटा लिमिट या ऑफर्स अलग हो सकते हैं. कहीं-कहीं यूजर्स को फिक्स डेली डेटा की जगह अनलिमिटेड डेटा का विकल्प भी मिल सकता है.
इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने इलाके में इस प्लान की पूरी जानकारी चेक कर लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें

 आखिर किसके लिए है ये प्लान?
अगर आप ऐसे यूजर हैं जो रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, कॉलिंग भी खूब करते हैं और थोड़ा एंटरटेनमेंट भी चाहते है, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...