Advertisement

Loading Ad...

ट्रेन में काम, हाथ में अखबार और सादगी भरा पल, देवेंद्र फडणवीस ने वंदे भारत से किया मुंबई से शिर्डी का सफर, देखें तस्वीरें

Devendra Fadnavis travelled from Mumbai to Shirdi: देवेंद्र फडणवीस ने इस बार मुंबई से शिर्डी जाने के लिए हवाई जहाज, प्राइवेट चॉपर या बड़ी गाड़ियों के काफिले का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने आम लोगों की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करना चुना. उनका यह कदम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और नेताओं से ईंधन बचाने की अपील की थी. मुख्यमंत्री का यह सफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

Image Source: Devendra Fadnavis Twitter
Loading Ad...

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस ने इस बार मुंबई से शिर्डी जाने के लिए हवाई जहाज, प्राइवेट चॉपर या बड़ी गाड़ियों के काफिले का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने आम लोगों की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करना चुना. उनका यह कदम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में PM मोदी ने देशवासियों और नेताओं से ईंधन बचाने की अपील की थी. मुख्यमंत्री का यह सफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. मुंबई से शिर्डी तक का लगभग 5 घंटे 10 मिनट का सफर उन्होंने ट्रेन में आराम से पूरा किया और इस दौरान सरकारी काम भी निपटाते रहें....

स्टेशन पर लोगों की लगी भीड़

जब मुख्यमंत्री स्टेशन पहुंचे तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए. कई लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाए. आमतौर पर बड़े नेताओं के साथ भारी सुरक्षा और लंबा काफिला देखने को मिलता है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग थी. लोगों को यह देखकर अच्छा लगा कि राज्य का मुख्यमंत्री आम यात्रियों की तरह ट्रेन से सफर कर रहा है.

Loading Ad...

Loading Ad...

ट्रेन में भी करते रहे काम

सफर के दौरान देवेंद्र फडणवीस सिर्फ आराम नहीं कर रहे थे, बल्कि उन्होंने ट्रेन में बैठकर सरकारी फाइलों का काम भी किया. इसके अलावा वे अखबार पढ़ते हुए भी नजर आए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वे The Times of India अखबार पढ़ते दिखाई दे रहे थे. 

Loading Ad...

शिर्डी में कार्यक्रम में लिया हिस्सा

शिर्डी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां आयोजित Nibe Defence के डिफेंस प्रोडक्शन कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में कई अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योग और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया.

Loading Ad...

पीएम मोदी की अपील का दिखा असर

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ईंधन बचाने और अनावश्यक खर्च कम करने की बात कही थी. इसके बाद कई बीजेपी नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिलों और यात्रा के तरीकों में बदलाव करना शुरू किया. देवेंद्र फडणवीस का ट्रेन से सफर करना उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे आम जनता को भी ईंधन बचाने और सादगी अपनाने का संदेश मिला.

यह भी पढ़ें

पहले भी दिखा चुके हैं सादगी
यह पहली बार नहीं है जब देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा उदाहरण पेश किया हो. इससे पहले भी वे अपने घर से सचिवालय बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए थे. उस समय भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और लोगों ने उनकी सादगी की सराहना की थी. अब वंदे भारत से सफर करके उन्होंने फिर यह दिखाने की कोशिश की है कि नेता अगर चाहें तो साधारण तरीकों से भी यात्रा कर सकते हैं..

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...